बयानबाजी पर रमेश धवाला पर हो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई- नेहरीया

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने शिमला से जारी एक बयान में कहा की कल जो मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई थी वह बैठक पूर्ण रूप से विकासात्मक कार्यों पर चर्चा करने को रखी गई थी। यह बैठक इसलिए रखी गई थी क्योंकि विधायक दल में समय कम होने के कारण कई विधायकों को अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने एक परफॉर्मा भी दिया जो हम लोगों ने भर के वापिस किया।

\"\"


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में जो बैठक हुई थी उसमें संगठन को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हुई और हमारे भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा का नाम तक नहीं लिया गया।
उन्होंने कहा की ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने संगठन के बारे जो बात कही है वो उनकी यह निजी राय है और उनको तो इस प्रकार के बयान देने की आदत है। वह पूर्व में भी इस प्रकार की बयानबाजी कर चुके हैं इसमें कुछ नया नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी निंदनीय है और पार्टी की ओर से उन पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का संगठन पूरे देश भर में चर्चित है और वह संगठन मंत्री पवन राणा जी की मेहनत है उन्होंने घर छोड़कर पार्टी का कार्य किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा पर ब्राक्टा का हमला- स्वास्थ्य घोटाले में विजिलेंस जाँच पर नहीं भरोसा हो न्यायिक जांच

Fri Jun 12 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला में कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई अब पीछे छूट गई है।भाजपा एवम कांग्रेस की लड़ाई सियासी गलियारों में छाई हुई है। सरकार को विपक्ष के हमलों साथ साथ अपने घर के भीतर अंतर्कलह से भी जूझना पड़ रहा है। विपक्ष स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटालों को लेकर […]

You May Like

Breaking News