file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

रश्मिधर सूद मांगे माफी अन्यथा कोर्ट में पेशियां भुगतने को रहे तैयार: जैनब चंदेल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

शिमला टाइम

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भाजपा महिला मोर्चा के उस बयान की कड़ी आलोचना की है,जिसमें उन्होंने शिमला स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा के घर को तोड़ने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि भाजपा महिला मोर्चा  का यह बयान पूरी तरह कानून पर प्रहार है।जैनब चंदेल ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की यह धमकी सहन करने योग्य नही है।उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का घर सरकार की अनुमति और नियमों के तहत बना है।उन्होंने कहा कि यह प्रदेश न तो भाजपा और न ही महिला मोर्चा की खैरात है कि वह जिस मर्जी की संपत्ति को हड़पने की कोशिश करें या फिर किसी की संपत्ति को अबैध बताए।महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने महिला मोर्चा से अपने इस बयान पर सार्बजनिक माफी मांगने की मांग की है।उन्होंने कहा कि अगर उसने ऐसा नही किया तो महिला कांग्रेस महिला मोर्चा के खिलाफ न्यायालय में मानहानि का दावा ठोकेगी।उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नही है और जो कानून को किसी भी प्रकार की चुनौती देने या धमकी देने का प्रयास करेंगे उसके खिलाफ कांग्रेस चुप बैठने वाली नही,इसलिए महिला मोर्चा अपनी हद में रहते हुए सोच समझ कर कोई बयानबाजी करें।

\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू जिला में कोरोना से पहली मौत, मौत के 2 दिन बाद आई रिपोर्ट

Fri Sep 11 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लू कुल्लू जिला में कोरोना से पहली मौत हो गई है। जिला की गड़सा घाटी के हुरला गांव की 75 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। यह महिला कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन थी और दिल की बीमारी से ग्रसित थी। महिला की दो दिन पूर्व मृत्यु हो गई […]

You May Like

Breaking News