file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

वीरभद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी का भाजपा को नहीं कोई अधिकार- जैनब

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भाजपा  को होश में आने की हिदायत देते हुए कहा है कि उन्हें कोई भी अधिकार नहीं है कि वह उनके नेता वीरभद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी करें।

\"\"

उन्होंने भाजपा की कड़ी निदा करते हुए कहा है कि वीरभद्र सिंह के खिलाफ की गई नारेबाजी के लिए उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को ही होश में आने की जरूरत है न कि कांग्रेस को।

जैनब चंदेल ने यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने अपना आशीर्वाद देकर  6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वीरभद्र सिंह को जनता की सेवा करने का मौका दिया।वह केवल प्रदेश के ही नही बल्कि देश के उन वरिष्ठतम नेताओं में से एक है जो पंडित नेहरू से लेकर आजतक देश व प्रदेश की सेवा कर रहें है। इसलिए इतने बड़े नेता के खिलाफ भाजपा की नारेबाजी उनके मानसिक दिवालियापन ही दिखाता है,जिसकी महिला कांग्रेस कड़ी निदा करती है।

चंदेल ने कहा है कि विचारधारा चाहे जो भी हो,आप किसी भी पार्टी से संबंधित हो वरिष्ठतम नेताओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस पार्टी के पास केवल नेता पर भाजपा के पास देव तुल्य कार्यकर्ता : कश्यप

Mon Sep 14 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाभाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की विस्तारक योजना पूर्ण होने के अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विस्तारको ने पिछले 15 दिन में बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने विशेष रूप से सभी विस्तारको का धन्यवाद भी किया।उन्होंने […]

You May Like

Breaking News