धर्मशाला-शिमला नेशनल हाइवे कंदरौर में टैक्सी चालक की हत्या, तेजधार हथियार से सवारीयों ने मौत के घाट उतारा चालक

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर

धर्मशाला-शिमला नेशनल हाइवे कंदरौर के समीप कंडाघाट से सवारी लेकर आ रहे एक टैक्सी चालक का मर्डर मामला सामने आया है। बीते सोमवार व मंगलवार की मध्यरात्रि को यह मामला पुलिस के ध्यान में आया है।

\"\"

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक चार व्यक्तियों को सवारी के तौर पर मां चिंतापूर्णी मंदिर लेकर जा रहा था। इस दौरान गाड़ी में बैठे चार लोगों ने सुनसान रास्ते के चलते गाड़ी चालक पर तेज हथियारों से हमला कर दिया। वहीं, चालक ने अपनी जान बचाकर वहां से भागा और उक्त रोड़ से कुछ दूरी से एक ट्रक आ रहा था।

ट्रक चालक ने व्यक्ति की हालात गंभीर देखते हुए उसे ट्रक में बिठाया और सीधे उसे जिला अस्पताल ले आया, लेकिन तब तक टैक्सी चालक ने दम तोड़ दिया था। मृतक की पहचान राजेश कुमार उम्र 32 साल निवासी जुबलहट्टी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस सारे मामले को देखते हुए मर्डर केस तहत आनी वाली धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उधर, बिलासपुर एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि मामला गंभीर है।पुलिस सारे पहलुओं को देखते हुए मामले की जांच कर रही है, मामला दर्ज है छानबीन जारी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुटलैहड़ के पूर्व MLA व उपाध्यक्ष रहे रामनाथ शर्मा का निधन, वीरभद्र सहित अन्य ने दुःख जताया

Tue Sep 15 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कुटलैहड़ के पूर्व विधायक विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे रामनाथ शर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि रामनाथ शर्मा के निधन से कांग्रेस पार्टी ने […]

You May Like

Breaking News