file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

शिमला की सीमा मोहन बनी एनयूजे की राष्ट्रीय सचिव, रजत और सीमा किरण एनयूजे उपाध्यक्ष

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

प्रेस काउंसिल सदस्य आनंद राणा संगठन सचिव मनोनीत
 
दीपक राय, शीतल करदेकर और सीमा मोहन सचिव नियुक्त किए गए
 
एप्पल न्यूज़, नई दिल्ली

 झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष और राष्ट्रीय खबर के मुख्य संपादक रजत कुमार गुप्ता तथा वीर अर्जुन की फीचर संपादक सीमा किरण को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में एनयूजे के सदस्य और दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव आनंद राणा को संगठन सचिव मनोनीत किया गया है।

\"\"

 महाराष्ट्र की शीतल करदेकर, पश्चिम बंगाल के दीपक राय और हिमाचल प्रदेश शिमला की सीमा मोहन को सचिव नियुक्त किया गया है। 
 
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध एनयूजेआई के महासचिव प्रसन्ना मोहंती ने बताया कि 11 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी की अध्यक्षता हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के संविधान संशोधन की सर्वसम्मति से पारित किया गया।

\"\"

 ऑनलाइन अधिवेशन में देशभर में लगभग दो हजार सदस्यों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में पत्रकारों के हित और कल्याण से जुड़े कई प्रस्ताव पारित किए गए।
 
एनयूजे अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि देशभर में संगठन का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। अब देश के ज्यादातर राज्यों में एनयूजे से संबद्ध इकाइयां काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित होकर जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

सीमा मोहन ने राष्ट्रीय सचिव के तौर पर अपनी नियुक्ति के लिए एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव प्रसन्ना मोहंती, प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा व तमाम राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारणी व सद्स्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए गौरव का क्षण है कि छोटे से पहाड़ी प्रदेश से राष्ट्रीय कार्यकरिणी में स्थान मिला। प्रयास रहेगा कि पत्रकार हित के लिए हरसंभव प्रयास किए जाए। इसके लिए सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है।
 
 

Share from A4appleNews:

Next Post

कृषि बिल के खिलाफ शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, बोले-अम्बानी-अडानी चला रहे देश की सियासत

Mon Sep 28 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला कृषि बिल के खिलाफ पूरे देश मे हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद से पास हुए तीनों बिलों पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। अब तीनों कृषि बिल कानून बन गये हैं। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद अब केंद्र सरकार कभी भी अधिसूचना […]

You May Like

Breaking News