file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

\”सेवा ही संगठन\” कार्यक्रम में हुई प्रदेश की जनता की भरपूर सेवा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान \”सेवा ही संगठन\” कार्यक्रम के उपरांत अभूतपूर्व कार्य किए व प्रदेश की जनता की भरपूर सेवा प्रदेश भाजपा ने की है।

\"\"

जम्वाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है , 4 जुलाई 2020 को \” सेवा ही संगठन \” की जानकारी हेतु सायं 4.30 बजे देश के प्रधानमंत्री माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनने व चर्चा के लिए वेडियो कॉन्फ्रेंस, यू ट्यूब, फेसबुक, ट्विटर पर जुड़े। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा के माध्यम से जनता के दुःख दर्द को जाना व देश की जनता का भरोसा जीता है।

लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में 516518 भोजन पैकेट , 113974 राशन किट, 2297695 फेस कवर, 19280628 की राशि प्रधानमंत्री केअर फण्ड और 84986958 कि राशि मुख्यमंत्री कोविड-19 सोलिडेरिटी फण्ड में दिए। इसी के साथ प्रदेश की जनता को \”आरोग्य सेतु\” ऐप की जानकारी दी व इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसी कड़ी में प्रदेश की 5 बड़ी वर्चुअल रैलियां की गई जिसमें प्रदेश भर में लग भग 48 लाख लोगों ने भाजपा के नेताओं का उद्बोधन सुना। चारों संसदीय क्षेत्रों की रैलियां व महिला मोर्चा की रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश के प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित रहे।

केंद्र की ओर से शिमला संसदयी क्षेत्र की रैली में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, कांगड़ा संसदयी क्षेत्र की रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी , हमीरपुर में केंद्र से मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली में केंद्र से मंत्री पियूष गोयल मुख्यवक्ता रहे। सभी रैलियों में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

MLA घुमारवीं राजेन्द्र गर्ग की तबियत बिगड़ी, IGMC में उपचाराधीन

Sat Jul 4 , 2020
एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल घुमारवी बिलासपुर घुमारवी विधानसभा के विधायक राजेन्द्र गर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण आई जी एम सी के स्पैशल वार्ड में दाखिल होना पड़ा है । विधायक अपने दिनाचार्य के तहत शाम लगभग सात बजे अपने कार्यकाल में ही थे कि अचानक चक्कर आने से […]

You May Like

Breaking News