IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

मैं सिर्फ हिंदू हूं मेरी कोई जाति नहीं: रजत छाबड़ा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीयता की परिभाषा जननी जन्मभूमि की माटी से प्रेमदेश, धर्म की रक्षा में अपना योगदान दे युवा

एप्पल न्यूज़, बीबीएन/अनवर हुसैन

नालागढ़ में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत छाबडा और राष्ट्रीय महासचिव शमशेर सिंह के आगमन पर राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से भारत माता की जय के उदघोष लगाकर जोरदार स्वागत किया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुवात शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

छाबड़ा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए राष्ट्रीयता की परिभाषा जननी जन्मभूमि की माटी से प्रेम ही है।और युवाओं को अपने संस्कारवान और समाज एवं देश के प्रति एक वफादार और जागरूक नागरिक बनने की अपील की। उन्होने कहा कि जातिवाद को समाप्त करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। मैं सिर्फ हिंदू हूं मेरी कोई जाति नहीं के सिद्धांत पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया और कहा।

\"\"

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विजय नंद भारती , संगठन मंत्री नरवीर सिंह ठाकुर , प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, प्रदेश प्रभारी यशपाल शर्मा, सचिव जितेंद्र राणा,कानूनी सलाहकार एडवोकेट विवेक कौशल,महामंत्री आनंद शर्मा , सचिव रणजीत ठाकुर,सचिव जितेंद्र ठाकुर,सोलन जिलाध्यक्ष सूरज बिष्ट , जिला सोलन मीडिया प्रभारी जोगिंदर सिंह,नालागढ़ मंडल अध्यक्ष पारस भट्ट और अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शहीद भगत सिंह की जयंती पर “रामपुर बुशहर सर्वहितकारी व्यापार मंडल” ने कोरोना योद्धाओं को बांटे फल व खाद्य सामग्री

Tue Sep 29 , 2020
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर “अमर शहीद भगत सिंह” की जयंती के उपलक्ष में “रामपुर बुशहर सर्वहितकारी व्यापार मंडल” द्वारा संस्थागत क्वॉरन्टीन में कोरोना योद्धाओं व आम जन मानस को कोरोना के संक्रमण में लाभकारी फल एवं जरूरी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्य रामपुर बुशहर के चिकित्सा खंड […]

You May Like

Breaking News