वीरभद्र सिंह ने बताया कैसे उनके प्रयासों से रोहतांग टनल का सपना हुआ साकार, सुरक्षा में भी होगी महत्वपूर्ण साबित

6

एप्पल न्यूज़, शिमला

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सामयिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग के बनने व इसे राष्ट्र को समर्पित करने पर प्रदेशवासियों को विशेष कर लाहुल स्पीति के लोगों को अग्रिम हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस सुरंग के चालू हो जाने से जिला लाहुल स्पीति के लोगों को पूरा साल यहां से आने जाने में बड़ी सुंगमता मिलेगी।

\"\"


वीरभद्र सिंह ने आज जारी एक बयान में कहा कि 2010 में जब वह केंद्र में मंत्री थे,उन्होंने इसके जल्द निर्माण की आवश्यकता को लेकर प्रभावी ढंग से तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के समक्ष रखा था। चूंकि इस सुरंग निर्माण का पहला सपना 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने लाहुल स्पीति प्रवास के दौरान उस समय देखा था,जब वह केलांग में रात्रि विश्राम पर ठहरी थी।

उस समय वहां के लोगों ने उनसे मिल कर यहां एक ऐसी सड़क निर्माण की मांग रखी थी जो बर्फबारी के बाबजूद उन्हें मनाली, कुल्लू आने जाने के लिए पूरा साल खुली मिलती।
वीरभद्र सिंह ने बताया कि उसी साल 1972 में इंदिरा गांधी ने यहां की भूगोलिक स्थितियों को देखते हुए रक्षा मंत्रालय को यहां से सड़क या किसी सुरंग निर्माण की संभावनाओं का पता लगाने को कहा था।

उन्होंने कहा कि 2010 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस सुरंग की आधारशिला 28 जून को रखी।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस सुरंग के चालू हो जाने से अब एक ओर जहां लाहुल स्पीति के लोगों को पूरा साल सड़क सम्पर्क की सुविधा मिलेगी वही देश की रक्षा, सुरक्षा में भी यह बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने इसके लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि अब लाहुल स्पीति के लोगों का जीबन ओर भी सुगम बन जायेगा और यहां की आर्थिकी को बहुत बढ़ावा मिलेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM व राज्यपाल ने शिमला में महात्मा गांधी व शास्त्री को की पुष्पांजलि अर्पित

Fri Oct 2 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, प्रदेश के नेताओं और विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने यहां ऐतिहासिक रिज मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 151वीं जयन्ती पर पुष्पाजंलि अर्पित की। देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा […]

You May Like

Breaking News