डोनाल्ड ट्रंप बन गए हैं जयराम, निकाय चुनाव हारने के बाद भी कर रहे झूठे जीत के दावे- विक्रमादित्य

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश नगर निकाय के चुनावों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 75% जीत के दावे खोखले हैं।
कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सरकार जीते हुए प्रत्याशियों को भड़काने की कोशिश और झूठे जीत के दावे कर रही है। जबकि नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस को अच्छा बहुमत मिला है।
शिमला, सोलन, कांगड़ा और मंडी जिलों में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह चुनाव हार जाने के बाद भी झूठे जीत के दावे कर रहे हैं जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।
हालांकि अभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का गठन 18 जनवरी को होना है उसी से स्थिति स्पष्ट होगी कि नगर निकाय के चुनाव में किस को बढ़त मिली है।
आने वाले समय में पंचायत चुनाव और जिला परिषद के चुनाव होने हैं। जिला परिषदों के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे, जिसमें तय होगा कि लोग अपना मत किसको देते हैं।
क्योंकि पिछले 3 वर्ष के कार्यकाल में जयराम सरकार जनता से किए हुए वादे पूरे नहीं कर पाई है। इसलिए लोग सरकार से अब दुखी हो चुके हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

जब पार्टी सिम्बल पर चुनाव नहीं तो फिर पोस्टर पर BJP नेताओं की फोटो क्यों, आयोग प्रत्याशियों की उम्मीदवारी करे निरस्त- लाभ सिंह

Fri Jan 15 , 2021
एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार मंडीसूबे में आगामी पंचायतीराज चुनावों का वक्त जैसे ही नजदीक आ रहा है।सत्तापक्ष पर विपक्ष की निगाहें हर गतिविधियों पर तेज हो गई है।भाजपा समर्थित जिप प्रत्याशियों के बैनर, पोस्टर पर प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का फोटो है। […]

You May Like

Breaking News