IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस- जयराम ने गिनाई पूर्व मुख्यमंत्रियों के विकास कार्य और उपलब्धियां

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

स्वर्ण जयंती समारोह पर मुख्यमंत्री का सम्बोधन,,, जयराम ठाकुर ने कहा कि 25 जनवरी हिमाचल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 25 जनवरी 1971 को लंबे संघर्ष के बाद पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। इस सफर में जनजन का बहुत सहयोग रहा है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह व्यस्तताओं के चलते नही आ पाए लेकिन उनकी शुभकामनाएं प्रदेश को मिलती रही है। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूर्ण राजयत्व की घोषणा रिज मैदान से की थी। राज्य को पूर्णता मिलने के बाद भी प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में पिछड़ा हुआ था। परमार ने कहा था कि प्रदेश के विकास के लिए सड़के होना आवश्यक है जिससे लोगों के पीठ का बोझ कम हो सके।

उनके बाद जो भी नेतृत्व प्रदेश आया उन्होंने आगे बढ़ा मुख्यमंत्री ने कहा कि शांता कुमार दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रदेश में घर घर तक पानी पहुचने का प्रयास किया। वीरभद्र सिंह सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहे उन्होंने प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। धूमल ने भी प्रदेश के विकास में योगदान दिया और कई नई योजनाएं शुरू की गई।

प्रदेश आज जहाँ पहुंचा है उसके लिए सभी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से देश दुनिया कोरोना से लड़ रही है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश इस महामारी से लड़ा है। आज देश दुनिया को पीपीई किट व दवा देने में सक्षम हुआ है। आज देश मे कोरोना की दो वैक्सीन उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृव के कारण ही देश मे आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं व प्रदेश को एम्स जैसे संस्थान मिले है।

प्रदेश में आज कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। 1100 हेल्पलाईन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निवारण किया जा रहा है। हिमकेयर व सहारा योजनाओं के द्वारा गरीब लोगों का इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना के तहत हिमाचल में युवाओ को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 50 वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में हिमाचल में नए आयाम स्थापित होंगे। उसके लिए सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। हिमाचल में एयरपोर्ट की आवश्यकता है जिससे पर्यटन को नए पंख मिलेंगे इसके लिए आने वाले समय मे प्रयास किए जाएंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के 8 से 10 हजार के प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर दिया गया है। कोविड के चलते कार्यों में व्यवधान आये है लेकिन सरकार अब इसको पुरजोर से धरातल पर उतारने वाले है। बल्क ड्रग फार्म से प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा व इन्वेस्टमेंट आएगा।

हिमाचल के पचास साल की यात्रा के दौरान जिसने भी उल्लेखनीय कार्य किया है उसकी गाथा जन जन तक पहुचाया जा सके इसके लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। \”हिमाचल तब ओर अब\” के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व का स्वर्ण जयंती समारोह शिमला में, अमित शाह आये नहीं नेताओं में लगी एक दूसरे की तारीफ करने की होड़

Mon Jan 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश के राज्यत्व दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह आज प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित किया गया जबकि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी इस विशेष […]

You May Like

Breaking News