प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

एप्पल न्यूज़, शिमला

किसानों के समर्थन में हरी पट्टी बांध किया उपवास अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई व प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा के आदेशानुसार राष्ट्रपिता स्व. श्री महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस सेवादल ने शिमला के रिज मैदान पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के कदमों पर चलते हुए किसानों के समर्थन हरी पट्टी बांध कर उपवास रखा। कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस सेवादल किसानों के साथ खड़ा है। जब तक तीनों काले कृषि कानूनों को वापस नहीं किया जाता तब तक वह आंदोलन करते रहेंगे व किसानों के हक के लिए लड़ते रहेंगे।

सेवादल ने केंद्र की भाजपा सरकार के मंत्रियों व विधायकों द्वारा किसानों को आतंकवादी व खालीस्थानी कहने का विरोध किया। वहीं 26 जनवरी को लालकिले पर किसी धर्म विशेष का झंडा फहराने पर कहा कि यह भाजपा की एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया, ताकि किसान आंदोलन को बदनाम किया जा सके, परंतु सेवादल भाजपा की किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देगा जब तक कृषि कानूनों को वापिस नहीं लिया जाता।

इस अवसर पर सेवादल शिमला लोकसभा प्रभारी उषा मेहता, मंडी लोकसभा प्रभारी गोपाल शर्मा, सेवा सुरक्षा दल से कैप्टन सुनीता ठाकुर व प्रवीना भागटा जिला शिमला ग्रामीण उपाध्यक्ष अनन्त राम शास्त्री, ठियोग ब्लाॅक से सेवादल अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रकाश शर्मा व रविंद्र ठाकुर, ब्लाॅक ठियोग सेवादल महिला अध्यक्षा सत्या वर्मा, यंग ब्रिगेड़ जिला शिमला ग्रामीण के कार्यकारी संयोजक विरेंद्र बांश्टू, यंग ब्रिगेड शिमला शहर के कार्यकारी संयोजक अंकुश वर्मा, हेमराज ठाकुर, संदीप दीपक, विवके राजेश व राजीव वर्मा के अलावा सेवादल के अन्य स्वयंसेवक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और काले कानूनों को वापस लेने की मांग की।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला संकटमोचन में सड़क हादसा, पत्नी पत्नी की मौत।

Sun Jan 31 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला संकटमोचन में सड़क हादसा दो की मौत हुई। मृतक पति पत्नी बताए जा रहे है। दोनों समरहिल सांगटी के रहने वाले थे। मृतक की पहचान दीपक (33) के रूप में हुई है जबकि महिला 25 वर्ष की है। बताया जा रहा है कि इनकी दो माह पहले […]

You May Like

Breaking News