IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राज्यपाल दत्तात्रेय ने उठाया शिमला से बड़ोग तक टॉय ट्रेन रेल कार का लुत्फ, बोले- रेल राज्य मंत्री रहते हेरिटेज लाईन को बनाया था आकर्षण का केंद्र

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

बंडारू दत्तात्रेय ने शिमला से कालका तक परिवार के सदस्यों के साथ रेल कार के माध्यम से यात्रा का आन्नद लिया। यात्रा के दौरान  कुछ समय के लिए बड़ोग रूक कर उन्होंने रेलवे स्टेशन का दौरा किया और इस ऐतिहासिक स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

स्टेशन अधीक्षक धर्मदत्त उपाध्याय ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर वसन्था बंडारू का स्वागत किया। राज्यपाल ने कार्यलय भवन और सुरंग का दौरा किया और यहां से सम्बन्धित जानकारी लेने मे गहरी रूचि दिखाई। ये कार्यालय भवन 1902 में निर्मित किया गया था। धर्मदत्त उपाध्याय ने राज्यपाल को बड़ोग स्टेशन की ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि और कर्नल बड़ोग और ब्रिटिश अधिकारी हरिंगटन के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने नेल्स टोकन उपकरण प्रणाली जिसकी मद्द से रेल चलती है के बारे में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रेल राज्य मंत्री के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने धरोहर रेल मार्ग को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया। उन्होंने कहा कि शिमला-कालका टैªक अन्तरराष्ट्रीय धरोहर है और यह वास्तव में आकर्षण का केन्द्र है। उन्होंने बड़ोग रेलवे स्टेशन की स्वच्छता और रख-रखाव पर सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन को अतिरिक्त सुविधाओं के साथ और अधिक विकसित किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इस स्थान पर आ सकें। यह प्रदेश मंे पर्यटन गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा देगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता को क्षेत्रिय अस्पताल बिलासपुर में नहीं मिली अल्ट्रासाउंड सुविधा, स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल

Sun Feb 14 , 2021
एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के पिता एनएल नड्डा का पांव फिसलने के बाद पेट दर्द के चलते क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया है. अस्पताल में एक्सरे करवाने के बाद अल्ट्रासाउंड की सुविधा ना […]

You May Like

Breaking News