file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करना हिमाचल पुलिस की शानदार पहल: अनुराग ठाकुर

9
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने समस्त मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के फ़ैसले का स्वागत किया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा “ईश्वर ने सृजन का अधिकार अपने अलावा सिर्फ़ महिलाओं को दिया है और आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सृजन शक्ति, मातृशक्ति को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ ।

भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। यह महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा, प्रेम और आदर दर्शाने का अवसर है । 50वां स्वर्ण जयंती समारोह मना रही हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल की है।

इस समारोह में पुलिस विभाग में कार्यरत 30 महिलाओं को सम्मानित किया करना महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही साथ हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में महिला पुलिस का दिखना सुखद अनुभूति है।

इसके पीछे का मकसद महिला सशक्तिकरण और महिला पुलिस को उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान देना है। प्रदेश पुलिस में महिला पुलिस कर्मियों का प्रतिशत 13 है, जबकि राष्ट्रीय औसत 10.3 प्रतिशत है जो कि हर हिमाचल वासी के लिए गर्व का विषय है”

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा” लैंगिक समानता लाने के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है और उन समाजों का विकास बहुत अच्छी तरह से होता है जहां महिलाओं को एक समान सम्मान दिया जाता है।आज की महिला अब एक आश्रित नारी नहीं है।वह स्वतंत्र और आत्मनिर्भर है और हर चीज करने में सक्षम है।उनके अस्तित्व के महत्व को पहचानें और भविष्य की उपलब्धियों के लिए उन्हें प्रेरित करें.”.

Share from A4appleNews:

Next Post

बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, राष्ट्रीय कार्यशाला में देश के नामी बीज विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और किसानों ने दिए बहुमुल्य सुझाव

Tue Mar 9 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में बीज उत्पादन और इसकी उपलब्धता को लेकर शिमला में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की ओर से शिमला में आयोजित कार्यशाला के दौरान कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केवल 1 […]

You May Like

Breaking News