सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड के बाद हिमाचल के मंत्रियों को लगी मुख्यमंत्री बनने की खुजली- विक्रमादित्य

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए अनुराग कुछ दिन बिताएं बॉर्डर पर- विक्रमादित्य

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रधानमंत्री मोदी को शिव का अवतार बताने के बाद विपक्ष ने उन्हें निशाने पर ले लिया है और राजनीति में इस प्रकार की बयानबाजी को स्वार्थ से प्रेरित बताया है।
शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कहा कि राजनीति में इस प्रकार की बयान बाजी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हुए फेरबदल के बाद हिमाचल प्रदेश में भी कई मंत्री मुख्यमंत्री की कुर्सी की आस लगा बैठे हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनने की खुजली शुरू हो गई है लेकिन विक्रमादित्य ने कहा कि 2 वर्षों तक तो जयराम ही मुख्यमंत्री रहेंगे।
वही विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को टेरिटोरियल आर्मी में  कैप्टन के रैंक से नवाजे जाने पर कहा कि वह हम सब के आदर्श हैं और इसके बाद उन्हें कुछ दिन बॉर्डर पर जाकर अपनी सेवाएं देनी चाहिए ताकि जो सैनिक अपनी पूरी जिंदगी, व जान देश की सेवा में लगा देते हैं उनका मनोबल भी बढ़ सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

नशे के आदी व्यक्तियों के लिए तारनहार बना कुल्लू नशामुक्ति केन्द्र, 6 हजार युवा हुए नशा मुक्त -डाॅ. वैद्य

Fri Mar 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में संचालित नशामुक्ति केन्द्र हजारों नशेड़ियों को जीवन प्रदान करने में सफल हुआ जो पूरी तरह से नशे के आदी हो चुके थे और अपना घर-परिवार बर्बाद कर रहे थे। यह जानकारी देते हुए नशामुक्ति केन्द्र के प्रभारी डाॅ. सत्यव्रत वैद्य ने कहा कि […]

You May Like

Breaking News