सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

आनी में NPS कर्मचारी संघ ने सरकार से उठाई OPS जल्द बहाल करने की मांग

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

एनपीएसईए खण्ड आनी की एक बैठक एचपीएस सभागार में आयोजित की गई.जिसकी अध्यक्षता खण्ड प्रधान देवी सिंह ठाकुर ने की।बैठक में संघ के प्रदेश महासचिव भरत शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में एनपीएस कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर विचार विमर्श किया और सरकार से पुरजोर मांग उठाई कि पुरानी पेंशन को जल्द बहाल किया जाए।

उन्होंने कहा कि एनपीएस कर्मचारी बिना पेंशन लाभ के स्वयं को ठगा ठगा सा महसूस कर रहे हैं।पेंशन के बिना उनका भविष्य भी सुरक्षित नहीं है।

भरत शर्मा ने कहा कि सरकार यदि पुरानी पेंशन को जल्द बहाल नहीं करती है तो एनपीएस कर्मचारियों का आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा।

वहीं संघ के खंड अध्यक्ष देवी सिंह ने भी प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन को जल्द बहाल करने की मांग उठाई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

लुहरी जलविद्युत परियोजना द्वारा लूहरी में रक्तदान शिविर आयोजित

Tue Oct 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर एसजेवीएन की लुहरी जलविद्युत परियोजना में आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन बिथल कार्यालय परिसर में किया गया। जिसमें कुल 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का आरम्भ आर. सी. नेगी, कार्यपालक निदेशक/परियोजना प्रमुख, नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने किया। […]

You May Like

Breaking News