सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

लाहौल स्पीति में कुदरत का कहर, 10 लोग लापता 2 शव बरामद, NDRF बुलाई स्थानीय प्रशासन बचाव में जुटा

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, लाहौल स्पीति
जिलाधीश लाहुल स्पिति नीरज कुमार ने बताया कि तांदी उदयपुर मार्ग पर तोजिंन नाले में देर रात भारी बारिश के कारण दो गाड़ियां जिनमें से एक पांगी की तरफ से और दूसरी जालमा की तरफ जा रही थी ये गाडियां नाले में भारी पानी का बहाव होने के कारण बह गई ।

यहीं पर बीआरओ की जेसीबी इन्हें निकालने की कोशिश कर रही थी। लेकिन केवल एक व्यक्ति को मलबे से निकाला गया जिसे कुल्लू अस्पताल रैफर कर दिया गया।

इसके साथ ही दो अन्य व्यक्तियों के शव निकाले है। फिलहाल शव को कब्जें में ले लिया गया है और आगामी कार्रनवाई की जा रही है। गाड़ियों के बारे में पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि अभी 10 अन्य लोग लापता हैं।

जिलाधीश नीरज कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम मंडी से बुलाई गई है। तुरंत ही मलबे में दबे लोगों को निकालने का राहत कार्य शुरू करेंगे।

इसके साथ केलांग से जिस्पा लेह मार्ग भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। हांलाकि वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल लेह आने जाने वालों के लिए किया गया है। मगर इस मार्ग से केवल छोटी गाड़ियां ही निकल सकती है। लेह और मनाली टैक्सी यूनियन से आग्रह है कि मनाली लेह पर वेबजह सफर करने से परहेज करें।

बीआरओ सड़कों को खोलने में लगी है। जिला प्रशासन ने हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू मणिकर्ण में खड्ड में आई बाढ़ में बह गए 4 लोग, राहत बचाव कार्य मे जुटी टीमें

Wed Jul 28 , 2021
एप्पल न्यूज़, कुल्लू स्थानीय प्रश्न द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मनीकर्ण के ब्रहम् नाले में भारी वर्षा से बाढ़ आने के कारण 4 व्यक्तियों के बह जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिनके नाम निम्न प्रकार से हैः- पूनम स्थानीय निवासी मनिकर्ण निकुंज स्थानीय निवासी मनिकर्ण दिनिता पर्यटक (दिल्ली) वीजेन्द्र […]

You May Like

Breaking News