file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

कांग्रेस चार्जशीट- भाजपा नेताओं द्वारा किये गए भ्रष्टाचार और काले कारनामों की पूरी जानकारी जुटाएं कार्यकर्ता व नेता

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की चार्जशीट कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से भेंट कर इसके प्रारूप बारे चर्चा की।
चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष राजेश धर्माणी,विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, आशीष बुटेल,विनोद सुल्तानपुरी व बुद्धि सिंह ठाकुर भी इस चर्चा में मौजूद रहें।


धर्माणी ने बैठक में बताया कि प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ बनाई जाने वाली चार्जशीट पूरी तरह तथ्यों के आधार पर सरकार की विफलताओं के साथ साथ भ्रष्टाचार पर आधारित होगी।

इसके लिए सभी कांग्रेस विद्यायको,जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों से उनके क्षेत्रो में भाजपा नेताओं द्वारा किये गए भ्रष्टाचार और काले कारनामों की पूरी जानकारी जुटा कर कमेटी को देने को कहा जायेगा।

इसके अतिरिक्त प्रदेश के आम लोगों से भी सरकार के खिलाफ शिकायतों की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट में भाजपा सरकार के काले कारनामों का पूरा चिठा लोगों के सामने आना चाहिए।
इसके बाद चार्जशीट कमेटी ने विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री से भेंट कर भाजपा सरकार के खिलाफ बनाई जाने वाली चार्जशीट बारे आपसी विचार विमर्श करते हुए इसके प्रारूप पर आपसी चर्चा की।

Share from A4appleNews:

Next Post

NJHPS में पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने इंडिया फ्रीडम रन 2-0 की दूसरी कड़ी के क्रम में कर्मियों को फ्लैग दिखाकर किया रवाना

Sat Aug 14 , 2021
एप्पल न्यूज़, झाकड़ीग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री माननीय वीरेन्द्र कंवर द्वारा 14 अगस्त को नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन का दौरा किया उनके साथ किशोरी लाल, विधायक आनी, अशोक शर्मा, वायस चेयरमैन, गउ सेवा आयोग, हि0प्र0, केवल शर्मा, एडिश्नर डायेक्टर पंचायती राज, उप मण्डलाधिकारी यादवेन्द्र पाल एवं डी0एस0पी0 रामपुर […]

You May Like

Breaking News