किन्नौर निगुलसरी हादसा- 2 और शव मिले, मृतकों की संख्या 25 पहुंची, तलाश जारी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

किन्नौर के निगुलसरी में हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की तादाद बढ़ती जा रही है। सोमवार को 2 और शवों को मलबे से निकाल दिया गया है लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस थाना भावानगर के अनुसार सुबह रेस्कयू अभियान के दौरान 2 और शव मिले। इन्हें मिलाकर मृतकों की संख्या 25 हो गई है जबकि अभी भी कई और लोग लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।

प्रशासन ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पहचान के बाद उन्हें परिजनों कर हवाले किया जाएगा। ।

गौर हो कि बीते दिनों भारी भूस्खलन की चपेट में आने से एक बस, टिप्पर, सूमो, बोलेरो और छोटी कारें मलबे में दब गई थी। जिनमें से बोलेरो और कुछ वाहनों व स्वर लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

राहत व बचाव कार्यों में जुटी टीम को उम्मीद है कि लापता लोगों को जल्द तलाश कर लिया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला HPU में राज्यपाल के कार्यक्रम से पहले SFI ने किया कुलपति का घेराव, पुलिस व छात्रों में झड़प- HPU के भगवाकरण का आरोप

Mon Aug 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि कार्यक्रम से पहले एसएफआई ने जमकर हंगामा किया. एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सिकंदर कुमार का घेराव किया. एसएफआई के कार्यकर्ता पुण्यतिथि कार्यक्रम में बीजेपी के संगठन मंत्री […]

You May Like

Breaking News