file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

प्रतिभा सिंह ने किसानों को दिया आश्वासन, मलकियत भूमि से फ्यूल वुड ,जलाने की लकड़ी काटने के अधिकार को बहाल करने बारे सरकार से करेंगी बात

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया है अपनी मलकियत से फ्यूल वुड ,जलाने की लकड़ी काटने व इसे बाहर भेजने के अधिकार को बहाल करने बारे प्रदेश सरकार से बात करेंगी।
 आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उनसे मिलने आये जिला हमीरपुर, कांगड़ा,ऊना व चम्बा जिला के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बताया कि वर्षों से उनके पास यह अधिकार सरकार ने दिया था कि वह अपनी मलकियत से फ्यूल वुड काट कर,सरकार को टैक्स जमा करवा कर इसे बाहर बेचे।

इससे उनके परिवार का लालन पालन होता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर इसके बाहर भेजने पर तुरंत प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।  

उन्होंने कहा कि इस प्रतिबंध से उनकी आर्थिक स्थिति पर   जहां एक ओर विपरीत असर पड़ रहा है वही दूसरी ओर सरकार के खजाने को भी भारी नुकसान होगा ।

उन्होंने कहा कि वह उस लकड़ी को अपनी मलकियत से काटते है जो केवल जलाने के काम ही आती है। यह कोई इमारती लकड़ी नही है। वह जितने पेड़ काटते हैं उससे अधिक लगाते भी है।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि परमिट जारी करने का अधिकार पहले वन परिक्षेत्र अधिकारी,रेंज अफसर को ही हुआ करता था जो अब मंडल वन अधिकारी को दिया गया है यह भी रेंज ऑफिसर को ही होना चाहिए।

क्योंकि  मंडल कार्यालय उनके गांव से बहुत दूर है और किसान इतनी दूर जाने में कई बार मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत राणा के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Thu Jan 9 , 2025
एप्पल न्यूज, सुजानपुर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत राणा का जन्मदिवस युवा कांग्रेस द्वारा धूम धाम से नया गया इसमें युवा कांग्रेस ने रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया गया। रक्तदान शिविर में लगभग 50 यूनिट ब्लड इकत्रित हुआ, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर […]

You May Like

Breaking News