ऊना के पैरा एथलीट निषाद कुमार को हिमाचल सरकार देगी एक करोड़ पुरस्कार, हाई जंप में जीता ‘सिल्वर मेडल’

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक -2020 में सिल्वर मेडल जीतने वाले हिमाचल के पैरा एथलीट निषाद कुमार को पुरस्कार के तौर पर एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है । निषाद ऊना जिला के अंब उपमंडल की ग्राम पंचायत कटोहड़ कलां के बदाऊं गांव के रहने वाले हैं उन्होंने रविवार को पुरुष वर्ग में हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता है । मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि हिमाचल के बेटे ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन किया है ।


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे 2020 के पैरालंपिक खेलों में भारत ने रविवार को दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज सहित कुल तीन मेडल जीते। अभी तक भारत ने कुल 7 मेडल जीत लिए है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निषाद कुमार को बधाई दी और उन्हें 1 करोड़ की राशि जारी करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निषाद की इस उपलब्धि से हिमाचल सहित संपूर्ण भारत गौरवान्वित हुआ है।


भारत की अवनि लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। यह हमारे लिए एक एतिहासिक पल है।
भारत के विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो की एफ़-52 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं भावनाबेन पटेल ने महिलाओं की एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। यह भारत के लिए गौरव की बात है।

अविनाश राय खन्ना के किया जयराम ठाकुर का धन्यवाद

भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं भारतीय पैरालंपिक समिति के मुख्य संरक्षक अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हिमाचल के पैरा एथलीट निषाद कुमार को हाई जम्प में सिल्वर मेडल जीतने पर सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए देने की घोषणा का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार ने इन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया है वह एक अच्छा कदम है और इससे खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

जिला परिषद कुल्लू के चेयरमैन पंकज परमार ने किया आनी के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा

Mon Aug 30 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी जिला परिषद कुल्लू के चेयरमैन पंकज परमार ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र अमरबाग , कुशकुटल आदि का दौरा किया। इस दौरान पंकज परमार ने जहां बाढ़ से हुये नुकसान का जायजा लिया। वहीं प्रभावित लोगों से भी मुलाकात की।  पंकज परमार ने बताया कि शुक्रवार रात […]

You May Like