file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज का आयोजन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में यहां राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की प्रथम महिला सविता कोविंद और उनकी सुपुत्री कुमारी स्वाति भी उपस्थित थीं।

इस मौके पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमथ ने राष्ट्रपति का राजभवन पहुंचने पर स्वागत किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने उच्च न्यायालय के न्यायधीशों का राष्ट्रपति से परिचय करवाया।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्यगण तथा गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर, भाषा, कला एवं संस्कृतिक विभाग के लोक सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए दूरदर्शी 50 वर्षीय रोडमैप तैयार करने के लिए प्रभावी कदम उठाएं- अनुराग ठाकुर

Sat Sep 18 , 2021
अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश राज्य के व्यापक सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए आवश्यक सामूहिक, सक्रिय, एकीकृत और सक्रिय पहल का आह्वान किया एप्पल न्यूज़, शिमला केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के व्यापक सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए काम करने के लिए सामूहिक, समन्वित, एकीकृत और […]

You May Like

Breaking News