IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

आजादी के 74 साल बाद भी बिलासपुर के पालंगरी पन्गेल गांव में नहीं सड़क सुविधा, पालकी में उठाकर पहुँचाने पड़ते हैं बीमार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर

देश को आजाद हुए 74 साल से ज्यादा का समय हो चुका है मगर आज भी कुछ गांव ऐसे है जहां स्थानीय ग्रामीण सड़क सुविधा से महरूम है। जी हां हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित पालंगरी पन्गेल गांव में रहने वाले लगभग 30 परिवार आज भी सड़क सुविधा ना होने का हर्जाना भुगतने को मजबूर है।

जहां सरकार के विकास के दावे आज भी धरातल पर खोखले नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपको भी विकास के बडे बडे दावों की पोल खुलती नजर आ जाएगी। जहां एक बीमार बुजुर्ग महिला को स्थानीय ग्रामीण पालकी पर उठाकर 03-04 किलोमीटर दूर सड़क तक ले जा रहे है। वहां से उसे अस्पताल ले जाकर इलाज के बाद फिर दुबारा इन कच्चे पहाड़ी पगडंडी से घर लाया जाएगा।

वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव तक आजतक सड़क सुविधा नहीं पहुंच पाई है जिसके चलते बीमार लोगों व गर्भवती महिलाओं व बच्चों को इसी तरह पालकी में बैठकर कच्ची पगडंडी से होकर अस्पताल तक ले जाना पड़ता है। जिससे बीमार व्यक्ति की हालत और भी खराब हो जाती है।

इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की अपील की है ताकि ग्रामीणों को आ रही परेशानी का समाधान हो सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

लाचार कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष साईकल पर भी कार्यकर्ताओं का सहारा लेने को मजबूर

Sat Jun 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राजनीतिक सलाहकार मुख्यमंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी लाचार है , उनके प्रदेश अध्यक्ष को साईकल पर भी कार्यकर्ताओं का सहारा लेना पड़ा है। वो पार्टी किसके सहारे चलाएंगे इससे साफ दिखता है कि कांग्रेस पार्टी को पूरे […]

You May Like

Breaking News