सुखविंदर सिंह सुक्खू आज लेंगे 15वें मुख्यमंत्री की शपथ, कल राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा किया था पेश

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री होंगे।

राजभवन में उनके साथ कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, भपिंद्र हुड्डा व प्रभारी राजीव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मौजूद रहे।

सुक्खविंद्र सुक्खू हिमाचल प्रदेश के चौथे कांग्रेस के मुख्यमंत्री होंगे। इनसे पहले डॉ वाय एस परमार, रामलाल ठाकुर और वीरभद्र सिंह हिमाचल में कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे हैं।
नामित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
नामित मुख्यमंत्री कल ऐतिहासिक रिज पर मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
कंेद्रीय पर्यवेक्षक दल जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं ए.आई.सी.सी. पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ए.आई.सी.सी. पर्यवेक्षक भूपंेद्र सिंह हुड्डा, सांसद राज्यसभा व इंचार्ज जी.एस.एच.पी. राजीव शुक्ला, सांसद लोकसभा व राज्य कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, पर्यवेक्षक तेजिंदर बिट्टू तथा कांग्रेस के वरष्ठि नेता मुकेश अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
उन्होंने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा करने के लिए एक औपचारिक पत्र सौंपा।                

Share from A4appleNews:

Next Post

होलीलॉज पहुंचे सुक्खू, बोले- प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श, शपथ समारोह में आने का दिया निमंत्रण

Sun Dec 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश में नई सरकार आज बनने जा रही है। आज दोपहर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह होना है। इससे पूर्व नामित मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सुक्खू शपथ ग्रहण समारोह का न्यौता लेकर होली लॉज पहुंचे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को समारोह में आने का […]

You May Like

Breaking News