अभिषेक ठाकुर ‘आप’ युवा विंग के प्रदेश कार्यकारी संगठन मंत्री नियुक्त

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी
एक ओर मंडी में जहाँ भाजपा व कांग्रेस की नामांकन रैली थी वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश युवा विंग की बैठक प्रदेशाध्यक्ष अनूप सिंह पटियाल की अध्यक्षता मंडी में सम्पन की। मीटिंग में विशेष तौर पर प्रदेश कार्यकरणी में एक बड़ा फेरबदल करते हुए अभिषेक ठाकुर को प्रदेश कार्यकारी संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।जो की ज़िला मंडी से संबंध रखते हैं।

इसके साथ ही प्रदेश में पार्टी का प्रचार प्रसार व पार्टी को मजबूत कैसे करें इन सभी विषय पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद से वर्तमान तक हिमाचल वासियों ने प्रदेश में हर बार दो पार्टी की ही मिलिजूली सरकार बनती देखी है,और उनके कार्य करने के तौर-तरीक़ों से भी प्रदेश वासी अब तक अछूते नहीं हैं।

अब वर्तमान में इन्ह सभी से भी पर्दा उठाने की जरूरत है।इसके साथ ही पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी रणनीति बनाई गई। इस बैठक में युवाओं के बीच बढ़ती हुई बेरोजगारी,महंगाई,बिजली,पानी जैसे अन्य मुख्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।बैठक में अध्यक्ष अनूप सिंह पटियाल उपाध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज मीडिया प्रभारी सरक्षण सिंह कार्यकारी नवनियुक्त संगठन मंत्री अभिषेक ठाकुर उपाध्यक्ष राज कुमार सह सचिव सुरेंदर कुमार सचिव रोहित उपाध्यक्ष राकेश कुमार उपाध्यक्ष राहिल सम्याल बाकी सभी पदाधिकारी उपस्तिथ रहे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पाल रासु ने मंडी में की उप-चुनावों की तैयारियों की समीक्षा

Sun Oct 10 , 2021
एप्पल न्यूज़, मंडी मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव (चुनाव), हिमाचल प्रदेश सी. पालरासू ने मंडी जिला का दौरा कर मंडी संसदीय क्षेत्र में होने वाले उप-चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने करसोग, सुन्दरनगर, नाचन तथा सरकाघाट विधानसभा क्षेत्रों के संबंध में सुन्दर नगर में स्थापित मतगणना केंद्र तथा स्ट्रांग रूम […]

You May Like

Breaking News