file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

उप चुनाव में जब आप वोट डालने जाए तो गैस सिलेंडर को देखकर ही जाए- आशा कुमारी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

पूर्व मंत्री वर्तमान में विधायक आशा कुमारी ने कहा है कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही महिला उत्थान के कार्य किये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जब गैस सिलेंडर 350 रुपये का मिलता था तब भाजपा के नेता बड़े बड़े ढ़ोल पीट पीट कर इसके खिलाफ मगरमच्छी आंसू बहा कर लोगों को गुमराह किया करता थे।

उन्होंने कहा कि आज यही गैस सिलेंडर 1100 रुपये के पार हो गया है और भाजपा के नेता इसे महंगा नही मानती। उन्होंने कहा कि अब जब आप लोग इस उप चुनाव में वोट डालने जाए तो गैस सिलेंडर को देखकर ही जाए।

उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह की जीत भाजपा की महंगाई और बेरोजगारी पर एक चोट होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह की जीत महिला शक्ति की जीत होगी और वह साबित करेगी कि प्रतिभा सिंह कितनी मजबूत है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हर्षिल से छितकुल ट्रैकिंग पर निकले 11 पर्वतारोहीयों में लापता 4 में से 2 पर्वतारोहियों के शव बरामद, 2 की तलाश जारी

Mon Oct 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, रिकोंगपिओ  उत्तरकाशी के हर्षिल से छितकुल की ट्रैकिंग पर निकले 11 पर्वतारोहीयों में से लापता 4 पर्वतारोहीयों में से 2 पर्वतारोहियों के शवो को आई टी बी पी व पुलिस दल द्वारा  गत दिवस  सांगला लाया गया था जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांगला में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। यह जानकारी देते उपायुक्त किन्नौर अपूर्व देवगन ने बताया कि इन दोनों की पहचान कर ली गई है जिनमे  मे एक  उतरकाशी व दूसरा पश्चिम बंगाल से सम्बंधित था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किन्नौर  द्वारा आज एक शव वाहन द्वारा उतरकाशी को भेज दिया गया है।जहाँ उसे जिला प्रशासन उतरकाशी को सौंपा जाएगा । जब कि दूसरा शव  वाहन द्वारा शिमला भेजा गया है जिसे शिमला  में मृतक के परिजनों को सौंपा जायेगा। अपूर्व देवगन ने बताया कि अभी भी लापता 2 पर्यटको की तलाश आई टी बी पी के जवानों द्वारा जारी है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों उतरकाशी से  छितकुल के लिये 11 पर्वतारोही ट्रेकिंग पर निकले थे जो बर्फबारी के कारण लमखंगा दर्रे  में फंस गये थे जिसकी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा सेना के हेलीकॉप्टर व आई टी बी पी के जवानों की सहायता से राहत व बचाव कार्य  आरम्भ किया था। सेना व आई टी बी पी के जवानों ने 21 अक्टूबर को दो पर्यटकों को  सुरक्षित ढूंढ निकाला था इसी दौरान उन्हें अलग अलग स्थानों पर 5 ट्रेकरों के शव ढूंढ निकलने में सफलता मिली थी।  जबकि 4 पर्यटक लापता थे। जिनमे  राहत व बचाव दल को  22 अक्तुबर को 2 शव ढूढ़ निकालने में सफलता मिली थी ।अभी भी दो पर्यटक लापता हैं जिनकी राहत व बचाव दल द्वारा तलाश जारी है

You May Like

Breaking News