सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

राष्टीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय कार्यकारणी में विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा और तेजस्वी , ओजस्वी और विजयी बन कर निकलेगी : कश्यप

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़ शिमला

भजापा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भजापा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक में यह तय हुआ कि देश में 8 लाख बूथों पर बूथ कमिटी की रचना का काम पूरा हो गया है , बाकी बचे बूथों पर बूथ कमिटी बनाने का काम 25 दिसंबर 2021 तक पूरा किया जाएगा ।


उन्होंने बताया कि पन्ना प्रमुख बनाने का काम भी 6 अप्रैल 2022 तक पूरे करने हैं । बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘ मन की बात ‘ सुनने के कार्यक्रम का प्रयास सराहनीय है । मई 2022 तक देश के हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ के विशिष्ट लोगों के साथ मिल कर मन की बात कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की जायेगी ।
उन्होंने बताया कि बैठक में पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा हुई और इन चुनावों की तैयारी को लेकर देश के नेतृव नेसंतोष व्यक्त किया गया । राष्टीय नेतृत्व ने बैठक में विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा और तेजस्वी , ओजस्वी और विजयी बन कर निकलेगी । उन्होंने बताया कि कोविड के चलते हमें वैक्सीनेशन को धयान में रखते हुए अब ‘ हर घर दस्तक ‘ कार्यक्रम को सफल बनाना है , भारतीय जनता पार्टी के 10 लाख हेल्थ वालंटियर्स इसमें सहयोग करेंगे ।
उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए उप चुनावों की भी चर्चा हुई । तेलंगाना में पार्टी की भव्य जीत , तमिलनाडु के पंचायत चुनाव में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन , असम – बिहार और मध्य प्रदेश में भाजपा का शानदार प्रदर्शन और चुनौतियों के बावजूद हरियाणा की एलानाबाद विधान सभा उप – चुनाव पर भाजपा के मत में लगभग 10 % की वृद्धि पर भी रोशनी डाली गयी ।
उन्होंने कहा कि बैठक में सभी 36 प्रदेशों से कार्यकारी सदस्य , मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री , प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअली जुड़े थे । कार्यक्रम को हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह , गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत , उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष  अश्विनी शर्मा ने भी संबोधित किया ।
उन्होंने बताया कि बैठक में कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई , आर्थिक सुधार और पर्यावरण के संबंध में भारत की प्रभाविका भूमिका को लेकर 4 पुस्तकों का भी विमोचन किया गया ।
उन्होंने बताया कि सभी मोर्चों की संयुक्त कार्यकारणी बैठक 31 दिसंबर तक पूरा का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है, भाजपा की प्रदेश कार्यकारणी बैठक 22 नवंबर, ज़िला कार्यकारणी बैठक 6 दिसंबर और मंडल कार्यकारणी बैठक 20 दिसंबर तक पूर्ण की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC में आहार नली के कैंसर का हाइटेक लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सफ़ल ऑपरेशन

Tue Nov 9 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC में पहली बार आहार नली के कैंसर का ऑपरेशन हाइटेक लेप्रोस्कोपिक तकनीक से बिना चीर-फाड़ ऑपरेशन किया गया है। 74 वर्षीय बुज़ुर्ग मरीज़ का इस तकनीक से सफल ऑपरेशन कर जीवनदान दिया गया है। कैंसर सर्जन डीके वर्मा ने बताया […]

You May Like

Breaking News