भाजपा का सदस्य होना हम सबके लिए सौभाग्य की बात, BJP के सत्ता में आने पर हुआ महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण- इंदु गोस्वामी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़,शिमला

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के अंतिम दिन भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद इंदु गिस्वामी मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित रही।
इस बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा राशिमधर सूद द्वारा की गई उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह विशेष रूप में उपस्थित रहे।
सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलीकाप्टर हादसे में निधन होने से हर वर्ग के लोग शोक में डूबे हुए हैं। जनरल बिपिन रावत को महिला मोर्चा द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यसमिति को संबोधित करते हुए इंदु गोस्वामी ने कहा
असम , दिल्ली और चंडीगढ़ में संगठन का काम कर शिमला आयी हूं।
गोस्वामी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी  है, आज हमारे 18 करोड़ सदस्य है इस पार्टी का सदस्य होना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के लाभ मिलता है और अनेकों विषयों की जानकारी प्राप्त होती है जिससे आप विपक्षी दलों का सामना कर सकती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जब जब सत्ता में आई है तब तब महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण हुआ है,
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया।
महिलाएं पूर्व में समाजिक रूप से शशक्त थी पर आरक्षण के बाद सही माइने में राजनीतिक शशक्तिकरण हुआ। राजनीति में आने के बाद महिलाओं की निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागेदारी बड़ी है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस ने महिलाओं का सशक्तिकरण किया होता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे देश मे शौचालय नहीं बनने पड़ते, प्रधानमंत्री ने जन धन योजना के अंतर्गत 24 करोड़ महिलाओं के खाते खुले और कांग्रेस इस योजना का मज़ाक उड़ाती है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश मे भाजपा ने उज्वला योजना के अंतर्गत 8 करोड़ गैस कनेक्शन महिलाओं को उपलब्ध करवाए और प्रदेश में गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत 291000 गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए।
उन्होंने कहा की कांग्रेस ने किसी भी वर्ग का सशक्तिकरण नही किया केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया।
कांग्रेस झूट बोलने में परिपक्व है और झूठे आंकड़ो पर जनता को गुमराह करती है।
सही मायने में हमारी मोदी सरकार ने किया महिला सशक्तिकरण
आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण है जो कि महिलाओं के लिए गर्व के बात है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा नारी शक्ति को उचित स्थान दिया है जिसके कारण समय समय पर महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सिर्फ 'स्टेट एक्रिडेटेड' पत्रकार ही कर सकेंगे धर्मशाला में विधानसभा कवरेज, दर्जनों पत्रकार शिमला से रवाना

Thu Dec 9 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला धर्मशाला में 10 दिसम्बर से होने वाले शीतकालीन विधानसभा सत्र के लिए शिमला से दर्जनों पत्रकार धर्मशाला निकल चुके हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अगुआई में केवल स्टेट एक्रिडेटेड पत्रकारों को ही विभाग द्वारा सरकारी खर्च पर धर्मशाला ले जाया गया है। विभाग की ओर से […]

You May Like

Breaking News