IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कांग्रेस रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल, एक दूसरे को नीचा गिराने की होड़ में गुटबाजी चरम पर-रणधीर शर्मा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस ने कोरोना महामारी के दौरान कोरोना मरीज़ो व कोरोना योद्धाओं का मनोबल गिराने का काम किया है। विपक्ष ने कोरोना महामारी के दौरान तथ्यहीन आरोप लगाए जिससे उनकी स्वेदनहीनता लोगो के सामने आ गई है। कांग्रेस पर यह आरोप बीजेपी के प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने लगाए हैं।

रणधीर शर्मा ने कहा कि विपक्ष रचनात्मक भूमिका निभाने में असफल रही है। विपक्ष को आलोचना करने का अधिकार होता है पर आरोप तथ्यों पर आधारित होने चाहिए। कांग्रेस ने महामारी के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं व डॉक्टर्स पर आरोप लगा दिए जिसके कारण जहां प्रदेश की जनता और विशेषकर जो कोरोना पॉजिटिव मरीज है उनमें डर का माहौल पैदा हुआ है। कांग्रेस ने महामारी के दौरान सुझाव देने के बजाए राजनीति को महत्व दिया जिससे उनकी स्वेदनहीनता सपष्ट दिख रही है।

काँग्रेस के कुछ नेताओं ने इस दौरान सकारात्मक काम करने की कोशिश की लेकिन उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया जिससे कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर पहुँच गई। उनके नेता महामारी के दौर में भी वह एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे। प्रदेश की सरकार इस महामारी से निपटने के लिए हर एक प्रयत्न कर रही है।

केंद्र की सरकार प्रदेश के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान कर रही है जिससे आज कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में कमी आयी है। आज प्रदेश में 5 हजार बेड्स व ऑक्सिजन प्लांट की उचित व्यवस्था की है। उन्होंने लोगों से इस महामारी के दौर में नियमों का पालन करने की अपील की ताकि इससे जल्दी निजात पाया जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश में 31 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, सभी बंदिशें रहेगी जारी, कैबिनेट में नई एक्ससाइज पॉलिसी को मंजूरी

Mon May 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अद्यक्षता में पीटरहॉफ में हुई कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुये है। कोविड की संकट की स्थिति को देखते हुए 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया है। मंत्रिमंडल ने नई एक्ससाइज पॉलिसी व टोल […]

You May Like

Breaking News