मंडी में एक लाख BJP कार्यकर्ता 27 दिसंबर को करेंगे PM मोदी का भव्य स्वागत, हिमाचल को मिलेगी बड़ी सौगात- कश्यप

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

भाजपा की विशेष बैठक का आयोजन मंडी के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया, इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहें।
बैठक में भाजपा के चारों संसदीय क्षेत्र प्रभारी राकेश जम्वाल, त्रिलोक कापूर, त्रिलोक जम्वाल, मंत्री मोहिंद्र ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं 2017 के प्रत्याशी उपस्थित रहे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि हिमाचल में जयराम ठाकुर सरकार के 4 साल 27 दिसंबर को पूरे होने जा रहे है, सरकार का यह 4 साल का सफर उपलब्धियों भरा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भाजपा की जयराम सरकार को आशीर्वाद देने आ रहे है और उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर इस बैठक का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और होने वाली सभा मे पूरे प्रदेश से 1 लाख से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय रहने वाला है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा और हमारे प्रदेश को कई बड़ी सौगात मिलेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

'मेरी ब्यास- जीवन की आस' समारोह में CM जयराम ठाकुर ने की ब्यास आरती, नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने की दिलाई शपथ

Sat Dec 18 , 2021
एप्पल न्यूज़, मंडी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी में ‘मेरी ब्यास जीवन की आस’ समारोह में आयोजित ब्यास आरती में भाग लिया। राज्य जल शक्ति विभाग द्वारा नदी उत्सव-आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह आयोजन किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने एकादश रूद्र मंदिर में पूजा-अर्जना की। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News