file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

Breaking-कोटखाई में लोन के नाम पर 4 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में अपराधी को बिहार से गिरफ्तार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पुलिस थाना कोटखाई के तहत एक व्यक्ति से निजी कंपनी से लोन लेने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने पर लगभग 4 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर सेल शिमला ने अपराधी को नालंदा, बिहार से गिरफ्तार किया है ।

शातिर ने पीडि़त व्यक्ति से लोन के शुल्क के नाम पर करीब चार लाख रुपए ठगे थे। लोन के नाम ठगी का शिकार हुए पीडि़त व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई।

उक्त शिकायत पर थाना कोटखाई में अभियोग संख्या 04/22 अधीन धारा 420 भा0द0सं0 के तहत मामला दर्ज कर अरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गयी ।

इस पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ओर कॉल डिटेल के आधार पर नालंदा, बिहार में दबिश दे कर आरोपी को उक्त केस में गिरफ्तार किया है। उक्त केस में 66 IT Act को भी जोड़ा गया है। मामले में अन्वेषण जारी है।

अतः जनसाधारण से अनुरोध किया जाता है कि अपनी बैंक की जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति या टोल फ्री नम्बर से सांझी ना करे। कोई भी बैंक या कंपनी ऋण देने के लिए फीस की राशि अग्रिम नहीं मांगती। अतः शिमला पुलिस जनता से विनम्र निवेदन करती है कि इस तरह के ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहें

Share from A4appleNews:

Next Post

बिहार- गौरव बनने की ओर अग्रसर 1320 MW बक्सर ताप विद्युत परियोजना

Mon Jan 17 , 2022
एप्पल न्यूज़, चन्द्रकान्त पाराशर बक्सर (बिहार) बिहार राज्य के बक्सर ज़िले के चौसा क़स्बे में ( 2×660मेगावाट) 1320 मेगावाट की बक्सर ताप विद्युत परियोजना के निर्माण कार्य इन दिनों कड़ी निगरानी में द्रुत गति से प्रगामी प्रगति पर है ;यह एसजे वीएन लि० का बहुत महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है जिसे अल्‍ट्रा […]

You May Like

Breaking News