IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पहले प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती पर शिमला में कांग्रेस ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देश के पहले प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। देश की आजादी में पंडित जवाहरलाल नेहरू का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आधुनिक भारत के जनक पंडित नेहरू 1947 में स्वत्रंत भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और देश की 500 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर,नए संविधान का निर्माण व संसदीय लोकतंत्र के लिए राजनैतिक और प्रशासनिक ढांचे की स्थापना की। 

\"\"

पंडित नेहरू ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने योजना आयोग का गठन किया। विज्ञान और प्रद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित कर लगातार तीन पंच वर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया।उनकी नीतियों के कारण ही देश मे कृषि और उद्योग का नया युग शुरू हुआ था।

पंडित नेहरू ने टीटो और नासिर के साथ मिलकर एशिया और अफ्रीका में उपनिवेशवाद के खात्मे के लिए गट निरपेक्ष आंदोलन की रचना की थी। पंडित नेहरू कांग्रेस के तीन बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमे गांधी व नेहरू के दिखाए रास्ते पर चलते हुए पार्टी की मजबूती के लिए एक जुट होकर चलना होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

सौर ऊर्जा से संचालित सिंचाई परियोजनाओं से सिंचित हो रहे हैं खेत, बढ़ेगी पैदावार आत्मनिर्भर होंगे किसान

Sun Nov 15 , 2020
 वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक व नवाचार पर दे रही है विशेष बल एप्पल न्यूज़, शिमलाप्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री के वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण […]

You May Like

Breaking News