केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 4 दिवसीय हिमाचल दौरे पर, शिमला और धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन में लेगे भाग- जम्वाल

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल से करेगे मुलाकात

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा की आज से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का हिमाचल दौरा प्रारंभ होने जा रहा है। उन्होंने बताया की आज केंद्रीय मंत्री रात 8 बजे पीटरहॉफ शिमला पहुंच जाएंगे।
कल सुबह 8:45 पर प्रहलाद सिंह पटेल हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलेंगे जिसके बाद वो जाखू मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री पटेल आशियाना रिज में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करने जा रहे है।


उन्होंने बताया की प्रहलाद सिंह पटेल तकरीबन 12 बजे शिमला स्तिथ भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में जिला शिमला के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे, इस बैठक में वो कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद मंत्री पेट्रेहॉफ शिमला में भोजन करेंगे जिसके बाद वो विधान सभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन उनके साथ उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री अन्नाडेल शिमला से हेलीकॉप्टर के मध्यम से धर्मशाला के लिए रवाना हो जाएंगे। उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस धर्मशाला में होगा।
जम्वाल ने बताया की 4 मार्च को केंद्रीय मंत्री पटेल प्रातः 9 बजे दो सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें वे पटियालकर और जदरंगेल नामक गांव में जाएंगे।
इसके बाद मंत्री पटेल प्रातः 10:50 चामुंडा माता के दर्शन करेंगे। प्रातः 11:45 पर केंद्रीय मंत्री सर्किट हाउस धर्मशाला में भाजपा के कार्यक्रता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
जिसके बाद वो होटल धौलाधार में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
भाजपा महामंत्री ने बताया की 5 मार्च को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सड़क मार्ग से मां ज्वाला के दर्शन के लिए रवाना हो जाएंगे, दर्शन के उपरांत केंद्रीय मंत्री प्रातः 11:30 बजे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो प्रेम कुमार धूमल के निजी निवास पर उनसे मुलाकात करेंगे।
दोपहर बाद 1 बजे मंत्री पटेल बड़सर में एक भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। जिसके बाद पटेल सड़क मार्ग से ऊना में एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए चंडीघर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

नगर निगम शिमला द्वारा ऐतिहासिक धरोहर टाऊन हाल को निजी हाथों में देने का माकपा ने किया कड़ा विरोध, जिस मकसद से बना वहीं उपयोग हो- संजय

Wed Mar 2 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाभारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) की जिला कमेटी भाजपा की निजीकरण की नीतियों तथा नगर निगम शिमला द्वारा ऐतिहासिक धरोहर टाऊन हाल को निजी हाथों में देने का कड़ा विरोध करती है। पार्टी मांग करती है कि नगर निगम तुरन्त अपने इस जनविरोधी निर्णय को बदले तथा इसे जिस […]

You May Like

Breaking News