जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी CPIM, संगठन विस्तार पर जोर

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रामपुर। सीपीआई(एम) लोकल कमेटी रामपुर की बैठक में हाल ही में सम्पन्न पंचायती राज चुनावों की समीक्षा करते हुए जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में चुनावी अनुभवों, संगठनात्मक स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई(एम) राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. ओंकार शाद, पूर्व विधायक राकेश सिंघा तथा लोकल कमेटी रामपुर के सचिव कुलदीप डोगरा ने कहा कि चुनाव केवल जीत-हार का माध्यम नहीं बल्कि जनता के बीच संगठन की पहुंच और जनसंघर्षों की स्थिति का आकलन करने का अवसर भी होते हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनपक्षीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच उठाया।


नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में दूध उत्पादकों को लाभकारी मूल्य दिलाने, मनरेगा में 200 दिनों के रोजगार और बेहतर मजदूरी सुनिश्चित करने, स्मार्ट मीटरों के खिलाफ अभियान चलाने, भूमिहीन एवं गरीब किसानों को पांच बीघा जमीन उपलब्ध करवाने तथा किसानों-बागवानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक आंदोलन खड़े किए जाएंगे।


बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों को जनसंघर्षों से जोड़ने तथा गांव-गांव तक संगठन के विस्तार का भी निर्णय लिया गया। नेताओं ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के जीवन से जुड़े सवालों को उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है।
बैठक में प्रेम, रणजीत ठाकुर, राहुल विद्यार्थी, सुभाष ठाकुर, आशा, देविंद्रा देवी, रेखा बुशहैरी, कृष्णा राणा, दर्शन, गुलपाल, परस राम, संजीव, राजपाल, देवेंद्र और मावी कृष्ण सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। बैठक का समापन जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ हुआ।

Share from A4appleNews:

Next Post

रैंप कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश की उल्लेखनीय प्रगति, केंद्र ने सराहे प्रयास

Sat Jun 13 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश में राइजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रैंप) कार्यक्रम के क्रियान्वयन की व्यापक समीक्षा बैठक आज उद्योग निदेशालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं विकास आयुक्त डॉ. रजनीश ने की। बैठक में आयुक्त […]

You May Like

Breaking News