file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

बजट को लेकर चर्चा पर तपा हिमाचल सदन, CM जयराम बोले- ‘विपक्ष जल्दबाजी में, फिर आएंगे हम’

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल विधानसभा में बजट पर चर्चा शुरू हुई तो विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बजट को लेकर चर्चा में बोलना शुरू किया। मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान बजट को झूठ के आंकड़ो का मायाजाल करार दिया।

विपक्ष के हमले पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री बहुत जल्दबाज़ी में है। कांग्रेस में नेता बनने की होड़ लगी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक पता नही है कि 2022 के लिए कौन नेता होगा। कर्ज़ को लेकर विपक्ष के नेता झूठे आंकड़े दे रहे है। कभी 70 हज़ार करोड़ कर्ज तो कभी 80 हज़ार करोड़ के कर्ज की बात करते है। जबकि वास्तविकता बिल्कुल अलग है।

कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में तो 28 हज़ार करोड़ आया कर्ज लिया। उन्होंने ये भी माना कि कर्ज के बिना सरकार नही चल सकती इसलिए सरकार चलाने के लिए कर्ज़ लेना पड़ेगा। सरकार ने आम जनता के लिए बजट दिया है 2022 में दोबरा भाजपा सत्ता में आएगी जबकि कांग्रेस बाहर ही रहेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

क्राईम- KYC अपडेट के नाम पर शातिरों ने नारकंडा में ठगे 1.40 लाख, शिमला साइबर सेल ने सुलझाया मामला, लौटाए पैसे, अपील- OTP शेयर न करें

Sat Mar 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला साइबर सेल ने KYC के नाम पर ठगे 1.40 लाख के मामले को सुलझा लिटा है। पुलिस के अनुसार नवंबर, 2021 में पुलिस चौकी नारकंडा में एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमे शातिरों ने केवाईसी अपडेट करने के लिए शिकायतकर्ता से ओटीपी मांगा और शिकायतकर्ता ने […]

You May Like

Breaking News