खण्ड विकास कार्यालय रामपुर बुशहर में BDC सदस्यों के लिए 2 दिवसीय कार्यशाला आयोजित, एक्ट और योजनाओं की दी जानकारी

एप्पल न्यूज़, दिग्विजय कपाटिया शिमला

रामपुर बुशहर खण्ड विकास कार्यालय में खंड के BDC सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति हाल में किया गया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कोर्स डायरेक्टर, पंचायती राज परिषण संस्थान मशोबरा प्रेम राज चन्देल की निगरानी में किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खण्ड के 13 बी डी सी के सदस्यों ने भाग लिया।


कोर्स डायरेक्टर प्रेम राज चन्देल ने बताया कि कोरोना के कारण पिछले दो सालो से मशोबरा स्थित प्रशिक्षण केंद्र को कोविड केयर सेन्टर के रूप में घोषित किए जाने के कारण वहा पर पंचायती राज पदाधिकारियों को प्रशिक्षण नही दे पा रहे थे।
इसीलिए विभाग द्वारा फैसला किया गया कि खंड में कार्यक्रम किया जाए।


कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत पदाधिकारियों को पंचायती राज से संबधित एक्ट, नियम या अधिनियम की जानकारी देना और केन्द्र सरकार द्वारा ई- ग्राम स्वराज को पूरा करने के लिए उसमें सम्मिलित कार्य की जानकारी व पंचायत समिति सदस्यों की वित्तीय शक्ति के प्रयोग व प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देना है।
साथ ही अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी भी मुहैया करवाई जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

NPS कर्मचारियों के खिलाफ हुई FIR को करें निरस्त, आनी में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कैंडल मार्च

Thu Mar 17 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा, आनी ओपीएस की मांग को लेकर शिमला विस में धरना प्रदर्शन के दोरान सरकार द्वारा  एन पी एस कर्मचारियों के खिलाफ की गई एफ आई आर के विरोध में आनी के कर्मचारियों ने मुह में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। एन पी एस के […]

You May Like

Breaking News