डॉ सिकंदर कुमार ने CM जयराम और BJP प्रदेश अध्यक्ष की उपस्तिथि में भरा राज्यसभा का नामांकन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

डॉक्टर सिकंदर साधारण और गरीब परिवार से अपने संघर्ष के पहुंचे राज्यसभा : जयराम

शिमला, भाजपा राज्यसभा उम्मीदवार डॉक्टर सिकंदर कुमार ने विधान सभा में अपना नामांकन पत्र भरा, इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, उपाध्यक्ष हंस राज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉक्टर सिकंदर कुमार विधान सभा प्रातः 10:20 पर पहुंचे जहां उनका स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा किया गया, उसके बाद डॉक्टर सिकंदर विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार से उनके कक्ष में मिले, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत किया।


नामांकन प्रातः 11:05 बजे भरा गया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा को राज्यसभा के चुनाव को लेकर सीट को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है इसी कड़ी में डॉक्टर सिकंदर कुमार ने नामांकन भर दिया है। उन्होंने केंद्र नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का इस चयन के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा की डॉक्टर सिकंदर कुमार एक साधारण एवं गरीब परिवार से है और अपने संघर्ष से वो इस मुकाम पर पहुंचे है।

सिकंदर कुमार अनुसूचित जाति वर्ग से है और उन्होंने इस वर्ग के लिए बहुत काम किया है, वो पूर्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है।
मुख्यमंत्री ने सिकंदर को इस उपब्धिक के लिए सुभकामनाएं दी और डॉक्टर सिकंदर सगठन को मजबूत करेगे एसी कामना की।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की सिकंदर कुमार ने राज्यसभा टिकट नहीं मांगी थी अपितु पार्टी ने खुद उनका चयन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी डॉक्टर सिकंदर कुमार को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- अम्ब में पंजाब से आया श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में गिरा, 2 की मौत 30 से ज्यादा घायल

Mon Mar 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, ऊनापंजाब सिमा से लगते ऊना जिला के अब के समीप श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 2 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जबकि 30 से ज्यादा श्रद्धालु गम्भर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए […]

You May Like

Breaking News