file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

BJP में शामिल दोनों निर्दलीय MLA किए जाएं अयोग्य घोषित, दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई करें विधानसभा अध्यक्ष- सुक्खू

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के दो निर्दलीय विधायकों ने बीते दिन भाजपा  का दामन थाम लिया है वहीं भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस ने इन दोनों निर्दलीय विधायकों को अयोग्य घोषित करने  और विधानसभा अध्यक्ष दल बदल कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है.

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह व प्रकाश राणा को अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष दल-बदल कानून के तहत दोनों विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करें। राणा व होशियार सिंह ने जोगिंद्रनगर व देहरा की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। 

दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता ने राणा व होशियार सिंह को भाजपा के खिलाफ जनादेश देकर विधानसभा भेजा था। दोनों निर्दलीय विधायक अब भाजपा में शामिल हो गए हैं, इसलिए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। उन पर दल-बदल कानून लागू होता है।

विधानसभा अध्यक्ष स्वत संज्ञान लेते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई करें। इन्हें अब विधानसभा सदस्य रहने का कोई अधिकार नहीं है। जनता ने इन्हें निर्दलीय चुनकर विधानसभा भेजा था। भाजपा में शामिल होने से पहले ये विधायक पद से इस्तीफा देते।

सुक्खू ने कहा कि भाजपा का पत्ता विधानसभा चुनाव में पूरी तरह साफ होने वाला है। दोनों विधायक डूबती नैया में सवार हुए हैं।

 वही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस में गुटबाजी की बात करती है लेकिन अब भाजपा में ही गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को भाजपा द्वारा  दरकिनार किया जा रहा है।

प्रेम कुमार धूमल पदेश में 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे और अब उनके कार्यकाल के दौरान मंत्री रहे नेताओं को दरकिनार कर निर्दलीयों को पार्टी में शामिल किया गया है। उन्होंने भाजपा को कांग्रेस पर टिप्पणी करने से पहले अपने वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करने की नसीहत भी दी।

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को किए स्वर्ण पदक प्रदान, गर्मजोशी से स्वागत

Sat Jun 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित छठे दीक्षांत समारोह के दौरान एक गरिमापूर्ण समारोह में दस मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए।राष्ट्रपति ने इस दीक्षांत समारोह के अवसर पर सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया।मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News