IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

नेशनल हेराल्ड मामले में मोदी सरकार कर रही कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित, कांग्रेस ने शिमला में राजभवन का किया घेराव, पुलिस के साथ जमकर की धक्का-मुक्की

एप्पल न्यूज़, शिमला

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगातार पूछताछ कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की मोदी सरकार मामले को चुनावी तूल दे रही है। सरकार जांच एजेंसियों का प्रयोग अपने राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए कर रही है।

इसके विरोध में कांग्रेस देशभर में राजभवन का घेराव किया। शिमला में भी कांग्रेस ने राजभवन का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन में घुसने की कोशिश की जिससे पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई।

कांग्रेस पार्टी की हिमाचल की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार ईडी व अन्य जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं को फंसाने की साजिश रची जा रही है।

नेशनल हेराल्ड मामला पहले ही बंद हो चुका है बावजूद इसके केंद्र सरकार इसको दोबारा खोल कर गांधी परिवार को प्रताड़ित कर रही है। कांग्रेस कार्यालय को पुलिस छावनी के रूप में तब्दिल कर दिया गया है।

कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं के खिलाफ़ हो रही इस तरह कार्यवाही बर्दास्त नही करेगी। कांग्रेस पार्टी इसको लेकर सड़कों पर है और आंदोलन को और अधिक तेज करेगी। कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है उसके नेताओं के साथ ऐसा व्यवहार शर्मनाक है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव, राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया शुभारम्भ, 425 विद्वान ले रहे भाग

Thu Jun 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ शुरू हुआ है। इस उत्सव की शुभारंभ गेयटी थियेटर मे केन्द्रीय संस्कृति व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया । इस उत्सव मे देश-विदेश से करीब 425 साहित्यकार, लेखक और जाने माने विद्वान भाग […]

You May Like

Breaking News