हिमाचल पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को निःशुल्क बस यात्रा सुविधा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि राज्य के विभिन्न भागों में 3 जुलाई, 2022 को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को 2 जुलाई, 2022 को परीक्षा स्थल पहुंचने और 3 जुलाई, 2022 को वापसी के लिए प्रवेश पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हाल ही में अभ्यर्थियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस सम्बन्ध में घोषणा की थी। 

प्रवक्ता ने बताया कि परिचालकों को इस सुविधा का दुरूपयोग रोकने के लिए प्रवेश पत्र पर यात्रा की प्रविष्टि सुनिश्चित करनी होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कामगार कल्याण बोर्ड कामगरों को दे रहा बेहतर सुविधाएं, आनी में एक दिवसीय जागरूकता शिविर में बोले बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राकेश बबली

Sat Jul 2 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण  बोर्ड पंजीकृत कामगरों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहा है।इसके लिए विभाग जगह-जगह जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि लोग समय रहते हुए इन […]

You May Like

Breaking News