IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

“श्रीखंड महादेव” यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पैदल रास्ते किए ठीक, बेस कैंप सिंहगाड तक सड़क बनने से एक घंटा कम हुई दूरी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

समुद्रतल से लगभग 18570 फुट की गगनचुंबी ऊंचाई पर स्थित उत्तरी भारत की सबसे कठिनतम धार्मिक यात्रा श्रीखण्ड महादेव इस वर्ष प्रशासन की देखरेख में 11 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। जिसके लिए जिला व उपमण्डल प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं हैं। 

श्रीखंड महादेव यात्रा में जाने बाले देशभर के यात्रियों के लिए साल 2022 की यात्रा में नए बदलाव किए गए है। ग्राम पंचायत चायल की प्रधान सुषमा हंस ने बताया कि कोरोना काल के कारण इस वर्ष  दो  साल के अंतराल के बाद श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा 11 जुलाई से शुरू होगी।

“श्रीखण्ड महादेव” पर आधारित पुस्तक श्रीखण्ड महादेव प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें – 9817225009

इसके लिए निरमंड के जाओ गांव से सिंहगाड बेस कैम्प तक सड़क व पैदल रास्ते ठीक कर दिए गए है। जिससे बेस कैम्प तक पहुंचना आसान हो गया है।

प्रधान सुषमा बंसल ने बताया कि यात्रा के बेस कैम्प सिंहगाड तक सड़क बनने से श्रीखंड यात्रा की दूरी लगभग 1 घण्टा कम हुई है।

बेसकैम्प सिंहगाड में 11 जुलाई से सभी श्रीखंड यात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। जबकि मेडिकल टीम प्रत्येक श्रद्धालू के स्वास्थ्य की जांच भी करेगी।

शारिरिक रूप से अस्वस्थ व बीमार व्यक्ति को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रधान शुषमा हंस ने सभी यात्रियो से आग्रह किया है कि यात्री आराम से यात्रा करें।

मार्ग में कूड़ा कचरा, बिस्कुट, चॉकलेट, के रेपर प्लास्टिक इत्यादि खुले में न फैंके। पैदल रास्ते में खुले में शौच आदि न करें। यात्रियों के लिए मार्ग में अस्थाई शौचालय भी बनाये गए है। यात्रियों को पीने के पानी की व्यवस्था अंतिम बेसकैम्प पर्वतीबाग तक मिलेगी।

श्रीखंड ट्रेकिंग यूनिट के संचालक दलीप ठाकुर ने कहा कि इस बार श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा में आने जाने वाले यात्रियों के लिए स्वीमिंग पुल का निर्माण किया गया है। जिसमे सभी श्रद्धालुओं को आनंद मिलेगा। 

सिंहगाड बेसकैम्प में स्वागत द्वार पर सभी श्रद्धालुओं के लिए 1 जुलाई से निशुल्क भंडारा शुरू किया जाएगा, जिसमें चाय पानी नाश्ता, खाना व मिष्ठान की निशुल्क व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

रविवार को प्रधान ग्राम पंचायत चायल की प्रधान सुषमा हंस ने पैदल रास्तो का निरीक्षण भी किया। श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की ओर से रास्तो को ठीक कर दिया गया है। 11 जुलाई से सभी यात्री आराम से यात्रा पूरी कर सकेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

डॉ. एसएस गुलेरिया ने राज्य सूचना आयुक्त की शपथ ग्रहण की

Mon Jul 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की उपस्थिति में आज राजभवन में एक गरिमापूर्ण समारोह में डॉ. एस.एस. गुलेरिया ने राज्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की।  मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया।  पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, विभिन्न आयोगों और बोर्डों […]

You May Like

Breaking News