file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow

वाह- रामपुर HPS ने 26 अगस्त को 10.9082 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का नया कीर्तिमान किया स्थापित

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर एचपीएस ने दिनांक 26.08.2022 को 10.9082 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु एसजेवीएन के इतिहास में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है।
जुलाई 2021 में 10.893 मिलियन यूनिट की तुलना में 26 अगस्त 2022 में 10.9082 मिलियन यूनिट एक दिन के उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इसके अतिरिक्त विद्युत उत्पादन के लिए प्लांट एवेलेबिलिटी फेक्टर (PAF) 110.199 प्रतिशत रही जबकि संचयी प्लांट एवेलेबिलिटी फेक्टर (cumulative PAF) 109.019 प्रतिशत रहा।


परियोजना प्रमुख रविचन्द्र नेगी ने इस उपलब्धी को एक ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने अपने संबोधन में सर्वप्रथम परम पिता परमेश्वर को धन्यवाद करते हुए एसजेवीएन प्रबंधन का आभार व्यक्त किया जिनके दिशा-निर्देशों से यह संभव हो सका।
उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्म के कुशल नेतृत्व एवं अन्य निदेशक मंडल के मार्ग-निर्देशन का बहुत बड़ा हाथ है।
उन्होंने बताया कि तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद एसजेवीएन प्रबंधन के समय -समय पर लिए गए उचित निर्णयों एवं दिशा-निर्देशों की वजह से यह उपलब्धी संभव हो सकी।
उन्होने कहा कि एसजेवीएन प्रबंधन के कुशल निर्देशन में निगम के बुनियादी मूल्यों – व्यावसायिकता, जवाबदेही, स्थिरता, टीम भावना, नवाचार एवं विश्वास, से एसजेवीएन में एक नई कार्य-संस्कृति उभर रही है जिसकी वजह से यह निगम विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने सांझां विज़न – वर्ष 2023 में 5000, वर्ष 2030 में 25000 एवं वर्ष 2040 में 50000 मेगावाट, की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य कामगारों को बधाई एवं शुभकामनांए दी।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला फ़िल्म फेस्टिवल में ईरान की 'द बोर्डिंग हाउस' को मिला सर्वश्रेठ अंतर्राष्ट्रीय  फीचर फिल्म का पुरस्कार

Sun Aug 28 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलातीन दिवसीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला के पुरस्कार वितरण समारोह में फिल्म्स डिविजन के पूर्व महानिदेशक वी एस कुंडू ने अध्यक्षता की। इस फिल्म समारोह में पिछले 3 दिनों में स्क्रीन हुई  सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को पुरस्कृत किया गया।   तीन दिवसीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला में […]

You May Like

Breaking News