जिला कुल्लू में अगले वित्त वर्ष में 20 करोड कार्य की कार्य योजनाओं को कन्वर्जेन्स में करने का लक्ष्य मिला- गर्ग

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू अशुतोष गर्ग ने ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा आयोजित एक समीक्षा बैठक,  की अध्यक्षता की  जिसमें पंचायती राज इ- एपलीकेशनस, ऑडिट, इंस्पेक्शन, शिकायत, 14 वां 15 वां वित्त आयोग तथा पंचायत घर निर्माण से सम्बंधित कार्यों  की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों को डीआरडीए द्वारा चलाए जा रही विभिन्न स्कीमों को गति प्रदान करने तथा नियत समयावधि में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में जिला में 20 करोड कार्य की कार्य योजनाओं को कन्वर्जेन्स में करने का लक्ष्य मिला है।

 उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारीयों को निर्देश दिए कि मनरेगा में कार्यरत सभी मजदूरों को नए जॉब कार्ड प्रदान करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि ज़िले में में अटल ज्ञान केन्द्र पुस्तकालयों की स्थापना का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है, जिनमें आवश्यक पुस्तकें तथा फर्नीचर भेज दिया गया है।

15 वें वित्त आयोग के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत हुए कार्यों से सम्बंधित रिपोर्ट प्रति सप्ताह की जाए। साथ ही सभी कर्मचारियों के  एनपीएस के लिये  प्रान नम्बर जेनेरेट करने का कार्य भी शीघ्र निपटाएं।

उन्होंने कहा कि अभी  26 कॉमन सर्विस सेन्टर निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया है, तथा 35 का  कार्य प्रगति पर है।

उपायुक्त ने  मुख्यमंत्री  संकल्प हेल्पलाइन की शिकायतें त्वरित रूप से कार्यवाही करने की निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अभी तक  मनरेगा में 53 करोड़ के कार्य किये गए हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए कुछ जगह पर भूमि चिन्हित करें तथा सम्बन्धित पंचायत से भी इस सम्बंध में चर्चा करें।

बैठक में अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी, प्रशान्त सरकेक, परियोजना अधिकारी सुरजीत कुमार, विकास खण्डों के खंड विकास अधिकारी, पंचायत इंस्पेक्टर उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा वादों की सरकार, नहीं जानते कैसे चलाई जाती है सरकार, कांग्रेस सत्ता में आने पर युवाओं को देगी रोजगार, हर गारंटी होगी पूरी- अलावरु

Tue Sep 13 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला बीजेपी की सरकार वादों की सरकार है। भाजपा सत्ता में आने के लिए वादें तो करती है लेकिन सरकार कैसे चलानी है यह नहीं जानती। यह बात अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने शिमला में कहीं। कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि देश व […]

You May Like

Breaking News