IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

भाजपा वादों की सरकार, नहीं जानते कैसे चलाई जाती है सरकार, कांग्रेस सत्ता में आने पर युवाओं को देगी रोजगार, हर गारंटी होगी पूरी- अलावरु

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

बीजेपी की सरकार वादों की सरकार है। भाजपा सत्ता में आने के लिए वादें तो करती है लेकिन सरकार कैसे चलानी है यह नहीं जानती। यह बात अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने शिमला में कहीं।

कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि देश व प्रदेश में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही हैं। महंगाई चरम पर है. बीजेपी को झूठे वादे करने आते हैं लेकिन सरकार कैसे चलानी है यह मालूम नहीं है।

केंद्र में ज़ब कांग्रेस की सरकार थी तब दुनिया में आर्थिक संकट छाया था क्रूड आयल दो सौ के पार था बावजूद इसके देश में पेट्रोल की कीमतें 70 रूपये से कम थी. बीजेपी ने 2017 के घोषणापत्र में बड़े बड़े वादे किए जो पूरे नहीं हो पाए।

आज प्रदेश में बेरोजगारी दर 12 फीसदी से ज्यादा हैं. जनता ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया हैं। कांग्रेस ने जो युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है उसे पूरा किया जाएगा। कांग्रेस को पता हैं कि सरकार कैसे चलानी हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

आम जनता के सुझावों को विजन डॉक्यूमेंट में शामिल करेगी भाजपा, पोर्टल और व्हाट्सएप से भी मांगे सुझाव- डॉ सिकंदर

Tue Sep 13 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा ने विजन डॉक्यूमेंट में आम लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए सुझाव मांगे हैं जिसके लिए पार्टी की विजन डॉक्यूमेंट कमेटी ने 21 उप समितियों का गठन किया है। पार्टी ने सुझावों के लिए पोर्टल, व्हाट्सएप नंबर और मंडल स्तर पर सुझाव बॉक्स स्थापित […]

You May Like

Breaking News