IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

1134 करोड़ के बागवानी प्रोजेक्ट पर जयराम सरकार ने थोड़ा भी ध्यान दिया होता तो आज बागवान ऐसी समस्या न झेलते-कांग्रेस

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि अगर पूर्व कांग्रेस सरकार के उस 1134 करोड़ के प्रस्तावित बागवानी प्रोजेक्ट पर जयराम सरकार ने थोड़ा भी ध्यान दिया होता तो आज बागवानों को इतनी बड़ी समस्या का सामना न करना पड़ता।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के लोगों को जिस भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है उस सबके लिए भाजपा सरकार के निर्णय और नीतियां दोषी है।

\"\"


नारकंडा में ठियोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि भाजपा शुरू से ही किसान व बागवानी विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की कथनी और करनी में दिन रात का अंतर है।उन्होंने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आज जो देश की अर्थव्यवस्था निम्न स्तर पर आ गई है वह सब इसके जनविरोधी निर्णयों का ही परिणाम है।
राठौर ने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि देश प्रदेश को इसके कुशासन से मुक्ति दिलाई जाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राम भरोसे ही चल रही है। कोविड 19 का संक्रमण प्रदेश में तेजी से फैल रहा है।सरकार के इसके रोकथाम के सभी दाबे खोखले साबित हो रहें है।इस माहमारी के दौरान भी इसके नेता अपनी जेबें भरने में लगें है।भ्रष्टाचार में डूबे इसके नेताओं की विजिलेंस जांचे शुरू हो गई है।
राठौर ने प्रदेश सरकार से स्केब प्रभावित ईलाको में इसकी रोकथाम के लिए फंगी साईड दवा जल्द उपलब्ध करवाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार स्केब प्रभावित सेब को खरीद कर बागवानों के नुकसान की भरपाई करें,जैसा कि पूर्व में वीरभद्र सरकार ने किया था।
राठौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस वर्ष के अंत मे होने वाले नगर निकाय व पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं को आगे लाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस को गांव में मजबूत करने की बहुत जरूरत है।उन्होंने कहा कि आज भी असली कांग्रेस की विचारधारा गांव में ही बसी है,जरूरत है तो उसे मजबूत करने की और उनकी समस्याओं को दूर करने की।उन्होंने कहा कि ठियोग विधानसभा क्षेत्र उनका जन्मस्थल है इसलिए यह उनका घर है।उन्होंने कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभा रहे है।उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, विद्या स्टोक्स व अन्य सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया जिनका मार्गदर्शन उन्हें समय समय पर मिलता रहता है।
इस दौरान ठियोग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र कवंर ने राठौर का स्वागत करते हुए कहा कि ठियोग कांग्रेस एकजुटता के साथ उनके साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि जो भी दिशानिर्देश पार्टी जारी करती है उसका हर स्तर पर पालन किया जाता है।उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों से यहां के बागवानों,किसानों व आम लोगों को जिस कठनाई से गुजरना पड़ रहा है वह बहुत ही दुखदाई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने स्तर पर यहां लोगों की समस्याओं को दूर करने के हरसंभव प्रयास कर रही है।
इस दौरान यहां मास्क वितरण भी किया गया।
इस अबसर पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस सचिब हरि कृष्ण हिमराल, अतुल शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश कैंथला, उपाध्यक्ष विवेक ठाकुर,रूपेश कवंल,आरती निर्मोही, राजेश वर्मा,राजेश शर्मा, नंद लाल,सत्या वर्मा,शांता राजटा, रामलाल,नरेश कैंथला के अतिरिक्त महिला कांग्रेस, सेवादल,युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

एसडीएम ठियोग का तबादला दुर्भाग्यपूर्ण: कांग्रेस

Fri Aug 21 , 2020
एप्पल न्यूज़, ठियोग सेब सीजन के मध्य में ही एसडीएम ठियोग का तबादला द्वेषपूर्ण आधार पर करना अति दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरता, लायक राम औस्टा, रमेश चौहान, देविन्दर सिंह नेगी, गुमान सिंह, राविन्दर चौहान, राकेश चौहान, जगदीश चौहान,विनोद शर्मा, राकेश सांवत,विक्रम कंवर, […]

You May Like

Breaking News