IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने जमकर मचाई तबाही, अब तक 2 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान- RD धीमान

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने इस साल जमकर तबाही मचाई है। सितंबर के अंत तक भी भारी बारिश की वजह से प्रदेश भर के अलग-अलग इलाकों में दुर्घटना और नुकसान की सूचना सामने आ रही है। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव RD धीमान ने कहा कि इस बार मानसून में प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है।

इससे पहले केंद्र सरकार को प्रदेश ने दो हजार करोड़ से ज्यादा के नुकसान की जानकारी दी थी, लेकिन बीते कुछ दिनों में नुकसान और ज्यादा हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार पूरे नुकसान का आकलन कर केंद्र सरकार को भेजेगी।

साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र की ओर से प्रदेश को 200 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत दी गई है जिससे प्रदेश भर में राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अब आने वाले दिनों में कम बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन बावजूद इसके एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कुल्लू में हुए हादसे में भी बाहरी राज्यों से आए 7 पर्यटकों की जान की गई है। साथ ही सिरमौर में भी घर बहने की वजह से कई लोगों की जान चली गई।

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन सजगता के साथ काम कर रहा है. जहां जरूरत है, वहां समय पर मदद पहुंचाई जा रही है। मुख्य सचिव ने सभी लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने सराज विधानसभा में किए 167 करोड़ की 27 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास, बगस्याड़ को 100 बिस्तर के अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Tue Sep 27 , 2022
एप्पल न्यूज़, सराज मंडी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान लगभग 167 करोड़ रुपये की 27 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने बगस्याड़, परवाड़ा कयोलीधार तथा बाड़ा में जनसभाओं को सम्बोधित किया।मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता की मांग पर नागरिक […]

You May Like