file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने CII और परवाणू उद्योग संघ के साथ की बैठक, उद्योगपतियों की समस्याओं पर करेंगे सहानुभूतिपूर्वक विचार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, परवाणू
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोलन जिले के परवाणू में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)तथा परवाणू उद्योग संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की प्रगति और आर्थिक विकास में उद्योगपतियों का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सुविधाएंप्रदान करने के प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने सत्ता ग्रहण करने के उपरांत जनहित में अनेक महत्वाकांक्षी निर्णय लिए हैं। निर्धन एवं वंचित वर्गों के कल्याण पर विशेष अधिमान दिया जा रहा है।

उन्होंने सीआईआई और उद्योग परिसंघ को आश्वासन दिया कि उद्योगपतियों की सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा । परवाणू उद्योग संघ के सदस्यों ने इस क्षेत्र से संबंधित समस्याओं से उप- मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष इंटक हरदीप सिंह बाबा, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्षा निशा शर्मा, उपाध्यक्षा सोनिया शर्मा, सीआईआई के उपाध्यक्ष गगन कपूर, परवाणू उद्योग संघ के अध्यक्ष सुनील तनेजा, हिमाचल प्रदेश गद्दा उद्योग के अध्यक्ष आदित्य सूद, व्यापार मंडल परवाणू के पदाधिकारी, नगर परिषद परवाणू के वार्ड सदस्य, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सोलन सतीश बेरी, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी सोलन संदीप चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- लोहड़ी पर कर्मचारियों को मिल सकता है OPS का तोहफा, सुक्खू सरकार की पहली बैठक 13 जनवरी को शिमला में

Wed Jan 11 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल की नवनिर्वाचित सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद अब कैबिनेट बैठक को लेकर भी जनता का इंतज़ार खत्म हो गया है। हिमाचल सरकार की पहली फुल कैबिनेट की बैठक 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता […]

You May Like

Breaking News