IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

आनी नगर पंचायत में भाजपा का तख्ता पलट, कांग्रेस का कब्जा, होेमेश्वरी जोशी अध्यक्ष व धर्मपाल बने उपाध्यक्ष

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही स्थानीय नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं में भी सत्ता परिवर्तन होने लगा है। जिसके तहत कुल्लू जिला में सबसे पहले मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत नग्गर पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद से भाजपा को बेदखल कर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है।

वहीं, अब जिला के आनी उपमंडल में नगर पंचायत का तख्ता पलट हो गया है। आनी नगर पंचायत में कांग्रेस ने बहुमत के साथ अपना कब्जा जमा लिया है।

हालांकि आनी में भाजपा का विधायक चुनाव जीता है। लेकिन इसके बावजूद भी नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ 21 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। जिस पर आज बुधवार को एसडीएम नरेश वर्मा की अध्यक्षता में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। 

कांग्रेस की होमेश्वरी जोशी को 7 में 4 वोट पड़े। इस तरह से वह अध्यक्ष निर्वाचित हुई। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए धर्मपाल बीजू एकमात्र दावेदार थे जो निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिए गए।

नगर पंचायत सचिव हरि  शर्मा ने बताया कि 21 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव के बाद  मंगलवार को नए विश्वास मत के लिए उपायुक्त महोदय कुल्लू द्वारा तिथि घोषित की गई।

इसमें मंगलवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए  तीन चौथाई बहुमत पेश करने की शर्त के चलते। किसी भी सदस्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। जिस कारण मंगलवार को साधारण बहुमत के लिए चुनाव की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एसडीएम आनी नरेश वर्मा की  अध्यक्षता में निभाई गई।

इसके तहत अध्यक्ष पद के लिए होमेश्वरी जोशी और अनुपमा कौशल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही सदस्य धर्म पाल उर्फ बीजू का नामांकन ही प्रस्तुत हुआ।

चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए नगर पंचायत आनी के कुल 7  पार्षदों में से 4 सदस्यों ने होमेश्वरी जोशी के समर्थन में मत डाला. जबकि उनकी प्रतिद्वन्दि अनुपना को 3 मत हासिल हुए।

ऐसे में नगर पंचायत आनी के अध्यक्ष पद पर होमेश्वरी जोशी नई अध्यक्षा निर्वाचित हुई, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंवर् एक से सदस्य धर्म पाल बीजू को निर्विरोध चुना गया।

इस मौके पर बीसीसी आनी के पूर्व अध्यक्ष उत्तम ठाकुर. चंद्रकेश शर्मा.  अधिवक्ता दलीप जोशी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता फकीर चन्द वर्मा. संजय शर्मा. रमेश ठाकुर तथा गुलाब वर्मा सहित अन्य कई लोगों ने नव निर्वाचित पदाधिकारीयों को जीत की  बधाई  दी।

उल्लेखनीय है कि इसे पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर सरसा देवी तथा उपाध्यक्ष के पद पर देवेंद्र कुमार काबिज थे। लेकिन दोनों को ही 2 साल के कार्यकाल के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाकर पद से हटा दिया गया।

ऐसे में नगर पंचायत आनी में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। जिससे कांग्रेसी खेमे में प्रसन्नता की लहर है वहीं भाजपा खेमे में पूरी तरह मायूसी छाई हुई है।

नगर पंचायत आनी की नव निर्वाचित अध्यक्षा होमेश्वरी जोशी  ने कहा वे आनी नगर में विकास कार्यों में तेजी  लाएंगी और आनी को एक आदर्श नगर पंचायत बनाने में प्रयासरत रहेंगी। 

Share from A4appleNews:

Next Post

कुदरत का करिश्मा- 20 अप्रैल, 2023 को किन्नौर जिले के हांगो गांव में बर्फ़बारी का नज़ारा देख गर्मी में आई सर्दियों की याद

Thu Apr 20 , 2023
एप्पल न्यूज़, किन्नौर कुदरत का करिश्मा- 20 अप्रैल, 2023 को किन्नौर जिले के हांगो गांव में बर्फ़बारी का नज़ारा देख गर्मी में आई सर्दियों की याद

You May Like

Breaking News