हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल IGMC की न्यू OPD में लगी आग में 60 लाख स्वाहा, छोटी सी लापरवाही पड़ी भारी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में सुबह आग लग गई। जिससे अफ़रतफ़री मच गई।

IGMC बनी ओपीडी के टॉप फ्लोर में बनी कैंटीन में आग लगी. जिसमें देखते ही देखते पूरी मंजिल को राख के ढेर में तब्दील कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पहुंची अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की भीड़भाड़ वाले अस्पताल में जानी नुकसान नही हुआ है। आग से 50 से 60 लाख रुपये नुकसान का शुरुआती आंकलन है।

अग्निशमन विभाग के चीफ फायर ऑफिसर महेश ने बताया कि सुबह जब कैंटीन बॉय उठा और उसने गैस जलाने की कोशिश की तो अचानक से आग भड़क गई और दो सिलेंडर फटने से पूरी मंजिल में आग लग गई। लकड़ी से बना एटिक जलकर राख हो गया।

फिलहाल अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। 50 से 60 लाख के शुरुआती नुकसान का आंकलन है। अग्निशमन विभाग की मुश्तेदी से 10 करोड़ की संपत्ति को बचाया गया है। I

GMC के सुरक्षा कर्मियों ने आग बुझाने में मदद की। 1 माह पहले ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी मैंने ओपीडी का उद्घाटन किया था।

Share from A4appleNews:

Next Post

IGMC न्यू OPD में आग लगने की घटना की हो जांच- जयराम

Thu Apr 27 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आईजीएमसी का दौरा किया, आईजीएमसी में आज सुबह आग लगने के कारण नए ओपीडी में भारी नुकसान हुआ ।जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि आईजीएमसी में आग लगने के कारण अस्पताल की संस्था […]

You May Like