Creative(Advt)
Creative(Advt)
previous arrow
next arrow

घाटे से उभारने के लिए HRTC “टैक्स” से कमायेगा 850 करोड़, “दलालों” पर कसेगी नकेल, 15 साल पुरानी गाड़ियों के लिए आएगी “स्क्रैप पॉलिसी”- अग्निहोत्री

IMG_20220803_180211
IMG-20220915-WA0002
IMG-20220921-WA0029
previous arrow
next arrow

सड़क सुरक्षा के लिए रोड़ सफ्टी पार्क बनाने की योजना,

एप्पल न्यूज़, शिमला

1350 करोड़ के घाटे के तले दबे हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को उभारने के लिए उपमुख्यमंत्री ने कई कदम उठाने की बात कही है।

एचआरटीसी को घाटे से उबारने के लिए इस बार टैक्स को 675 करोड़ को बढ़ाकर 850 करोड़ करने की करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा अवैध वॉल्वो बसों पर नकेल कसने के लिए कानून लाया जा रहा है। जिससे सरकार को सालाना दस करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।

शिमला में सड़क सुरक्षा और परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 21 लाख 50 हज़ार वाहन पंजीकृत है। जिनमें से18 लाख 45 हजार नॉन ट्रांसपोर्ट के हैं जबकि 3 लाख 8 हजार ट्रांसपोर्ट के हैं।

हिमाचल के 15 लाख 12 हजार लोगों के पास वाहन लाइसेंस है हैं। सिर्फ 1 लाख 12 हज़ार महिलाएं लाइसेंस धारक हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि अवैध रूप से चलने वाली वॉल्वो बसों से टैक्स के रूप में 10 करोड़ राजस्व प्राप्ति होगी।

हिमाचल में बिना नंबर के कोई भी गाड़ी नही चलेगी। HRTC में दलाली भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। जो अधिकारी अच्छा काम करेंगे उनका सम्मान किया जाएगा।

प्रदेश में 15 साल पुरानी गाड़ियां नहीं चलेगी उसके लिए स्क्रैप नीति बनाई जाएगी। प्राइवेट गाड़ियों के नम्बर प्लेट में लिखे फालतु चीजों को हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

हादसों को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट चयनित करके उनको दरुस्त किया जायेगा। हिमाचल में हर दिन तीन व्यक्तियों की मौत सड़क हादसों में हो जाती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

HPTDC का जनता को झटका, शिमला "लिफ्ट" का किराया 10 से 20 किया "दोगुणा", सीनियर सिटीजन की "छूट" भी बंद

Fri May 26 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार ने आम जनता को करारा झटका दिया है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम कि शिमला में बनी लिफ्ट का किराया दोगुना हो गया है। लिफ्ट में आवाजाही के लिए अब लोगों को 20 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा लगेज के लिए […]

You May Like

Breaking News