file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

संशोधन के साथ जल्द आएगी “वेब मीडिया पॉलिसी”, CM ने वेब मीडिया एडिटर्ज के प्रतिनिधिमंडल को किया आश्वस्त

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

“वेब मीडिया एडिटर्ज” ने शिमला में CM से मुलाकात कर ‘आपदा राहत कोष’ में किया अंशदान

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश वेब मीडिया एडिटर्ज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में मुलाकात की। उन्होंने आपदा राहत कोष में एडिटर्ज की ओर से सहयोग स्वरूप मुख्यमंत्री को चैक भेंट किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वेब मीडिया पॉलिसी के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उनके ध्यान में लाया गया कि बीते लंबे समय से प्रदेश के पत्रकार नए जमाने की डिजिटल पत्रकारिता के लिए वेब मीडिया पॉलिसी की मांग कर रहे हैं।


प्रदेश के युवा पत्रकार आम जनमानस की समस्याओं और मांगों को सरकार और सरकार को योजनाओं, कार्यक्रमों और सूचनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए एक सेतु के रूप में “वेब मीडिया/ वेब न्यूज पोर्टल” के माध्यम से पूरी लगन और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं।
कोरोना जैसी आपदा हो या वर्तमान समय में भारी बारिश से बाढ़ और आपदा हर मौके पर वेब मीडिया ने बखूबी सूचनाओं का टारगेट ग्रुप तक आदान प्रदान किया है।
विगत करीब एक दशक से वेब मीडिया एडिटर्स सरकार और प्रशासन से “वेब मीडिया पॉलिसी” लागू करने की मांग कर रहे हैं। इस बाबत अधिसूचना जारी की जा चुकी है। लेकिन जिस तरह की शर्तें इस पॉलिसी में लगाई गई थी वे कतई मान्य नहीं थी जिसके चलते सरकार से संशोधित पॉलिसी बनाए जाने की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वेब मीडिया पॉलिसी को संशोधन के साथ जल्द ही लागू करने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी मौजूद थे। उन्होंने भी वेब मीडिया पॉलिसी को जल्द क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM 4 को नादौन से करेंगे "मुख्यमंत्री सबल योजना" लांच, विशेष रूप से सक्षम 120 बच्चों को किया जायेगा सहायता उपकरण का वितरण

Sat Sep 2 , 2023
“सम्पर्क साइंस टीवी कार्यक्रम”, ‘अभ्यास हिमाचल’ और ‘शिक्षक सहायक’ चैटबोट्स को भी की जाएगी लॉन्च एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश सरकार निराश्रित बच्चों के साथ ही दिव्यांग बच्चों के सुख व आश्रय तक साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की मंशा साफ़ है कि जब तक दिव्यांग व निराश्रित बच्चा […]

You May Like

Breaking News